{"_id":"6421c663d9cb4374250a2323","slug":"young-man-came-after-calling-looted-from-the-businessman-s-mother-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कॉल करके किया पता घर पर नहीं है व्यवसायी; वृद्ध मां के साथ की लूट; परिचित ही निकला लुटेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कॉल करके किया पता घर पर नहीं है व्यवसायी; वृद्ध मां के साथ की लूट; परिचित ही निकला लुटेरा
Tue, 28 Mar 2023 06:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 Mar 2023 06:46 AM IST
सार
सिकंदरा के बाईंपुर की घटना है। आरोपी तमंचा तानकर घर में घुसा और व्यवसायी की मां की चेन लूट ली। वृद्धा ने शोर मचा दिया, जिस पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आरोपी के पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
थाना सिकंदरा आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा के बाईंपुर में बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी के घर में एक युवक ने लूट की। वह व्यवसायी का परिचित था। सामान खरीदने आता था। उसने पहले काॅल करके पूछा। व्यवसायी घर पर नहीं थे। इसका फायदा उठाया। घर में घुसकर उनकी मां पर तमंचा तानकर चेन लूट ली। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ कर रही है।
बाईंपुर स्थित रघुवीर नगर निवासी पंकज बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करते हैं। घर के पास ही दुकान है। वह मां ममता देवी के साथ रहते हैं। रविवार शाम तकरीबन सात बजे वह कारगिल गए हुए थे, तभी पीछे से एक युवक घर पहुंचा। उसने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था।
घंटी बजाने पर ममता देवी गेट खोलकर बाहर आईं तो उन्हें दबोच लिया। घर के अंदर खींचकर ले गया। शोर मचाने पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। उनके गले में पड़ी चेन तोडऩे के बाद बाहर भागा। उधर, ममता शोर मचाते हुए बाहर आईं। इस पर युवक बाइक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पंकज भी आ गए। उधर, ग्रामीणों की घेराबंदी पर आरोपी खेत में चला गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोपी को पकड़ लिया।