{"_id":"60c0884e8ebc3ec94f24b7bf","slug":"young-man-burnt-copy-of-constitution-video-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एटा में युवक ने संविधान की प्रति में लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एटा में युवक ने संविधान की प्रति में लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
Wed, 09 Jun 2021 02:55 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:55 PM IST
सार
बुधवार को एक वीडियो ने पूरे एटा जनपद में हंगामा मचा दिया। साइबर सेल की टीम इस वीडियो की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एटा में संविधान की प्रति जलाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवक ने संविधान की प्रति जलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में वह खुद को एटा सदर विधानसभा का बता रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। लोग उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं। पुलिस की साइबर सेल जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
वीडियो में युवक एक खेत में बैठा हुआ है जिसमें वह सीधे तौर पर आरक्षण पर विरोध जता रहा है। दो पार्टी के पदाधिकारियों को चुनौती पेश करते हुए कह रहा है कि एटा में वह संविधान जलाने जा रहा है, रोक सकते हो तो रोक लो। यह भी कह रहा है कि जंतर-मंतर पर जिस तरह से किताब को जलाया था, उसी तरीके से यहां खेत पर जला रहा हूं। आरक्षण की श्रेणी में आने वाले लोग केवल सुरक्षित सीट पर ही चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
इतना कहने के बाद वह पुआल पर संविधान लिखी किताब रखकर आग लगा रहा है। दो पार्टी और आरक्षण से जुड़ा मामला होने के कारण यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। तमाम लोग एटा पुलिस, यूपी पुलिस, पुलिस महानिदेशक, उप्र सरकार आदि को ट्वीट कर युवक के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने कार्रवाई के की कही बात
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। साइबर सेल के माध्यम से इसकी जांच कराई जा रही है। गहराई से छानबीन चल रही है। अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह व्यक्ति कौन है और कहां का रहने वाला है। पूरी जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।