फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man brutally murdered In Agra his body thrown in field

UP: पहले अंगौछा से घोंटा गला... फिर सिर और दोनों आंखों को कुचला, युवक की लाश देखकर कांप गई लोगों की रूह

Mon, 15 Apr 2024 07:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 07:41 AM IST
सार

पहले अंगौछा से गला घोंटा फिर सिर और दोनों आंखों को कुचल दिया। युवक की लाश देखकर लोगों की रूह कांप गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
young man brutally murdered In Agra his body thrown in field
Crime Demo - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार सुबह युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। युवक का अंगौछा से गला दबाया गया। इसके बाद पत्थर से सिर और आंखों पर प्रहार किए गए। दोनों आंखों को कुचल दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन पहचान का कुछ भी नहीं मिला। पुलिस को आशंका है कि हत्या में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन


मामला खेरागढ़ थाना क्षेत्र के डांडा मोड़ गांव का है। गांव के समीप आगरा-जगनेर मार्ग पर रविवार सुबह लोगों ने खेत में शव पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ पहुंचे। गले में अंगौछा का फंदा पड़ा था। घटनास्थल पर खून भी बिखरा था। सिर और आंखों में चोट के निशान थे। ग्रामीण मृतक की पहचान नहीं कर सके।

विज्ञापन

बाएं हाथ पर बना है सांप वाला टैटू

एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 साल है। वह काले रंग की टीशर्ट, नीले रंग की जींस और स्पोर्ट्स जूते पहने है। उसके बाएं हाथ पर सांप वाला टैटू बना है। दाएं हाथ का अंगूठा और एक अंगुली कटी है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल पर डाग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से जांच की गई। सोशल मीडिया की मदद से मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed