फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man body was found lying in forest on roadside in Agra

Agra: युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका, हाथ में गुदा है अचल सिंह, पुलिस कर रही जांच

Sat, 22 Apr 2023 10:10 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 10:10 AM IST
सार

आगरा में एक युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो उसके हाथ में अचल सिंह गुदा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
young man body was found lying in forest on roadside in Agra
आगरा में युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की सुबह सड़क किनारे जंगल में एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। ग्रामीणों ने अंदेशा जताया कि युवक की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। 

विज्ञापन

हाथ में गुदा है अचल सिंह

घटना किरावली थाना क्षेत्र के नानपुर गांव का है। यहां गांव के बाहर एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। गांव के लोग उधर से निकले तो उनकी नजर इस पर पड़ी। लोगों ने पास जाकर देखा तो युवक के हाथ में अचल सिंह गुदा हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना गांव में दी। खबर पाकर गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन

हत्या कर शव फेंकने का अंदेशा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके तथ्य संकलित किए। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के थाने, चौकी और सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed