फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man blackmail the girl in the house in mainpuri

Mainpuri: करहल में युवती को ब्लैकमेल कर घर में कराई चोरी, आरोपी के खिलाफ पीड़िता के पिता ने दी तहरीर

Wed, 22 Jun 2022 05:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Jun 2022 05:50 PM IST
सार

युवती ने अपनी मां और चाचा की सोने की अंगूठियां चुराकर युवक को दे दीं। जब परिजन को चोरी का पता चला तो उन्होंने युवती से पूछा। इस पर युवती ने ब्लैकमेलिंग के बारे में बताया। 

विज्ञापन
young man blackmail the girl in the house in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती को एक युवक ने ब्लैकमेल कर घर में चोरी करने पर मजबूर कर दिया। चोरी का पता लगने के बाद जब परिजनों ने युवती से पूछा तो उसने युवक की करतूत के बारे में बताया। पीड़िता के परिवार ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मोहल्ला निवासी व्यक्ति द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। उसने बताया कि 29 मई को उनके साले की बीमार पुत्री मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती थी। वह लोग उसे देखने के लिए गए थे। रात में उसकी मृत्यु हो गई। यहां घर पर पुत्री अकेली थी। जब जानकारी हुई तो वह भी रात को अपनी एक सहेली के भाई के साथ बाइक से मेडिकल कॉलेज आ गई। 

विज्ञापन

आरोपी ने बदनाम करने की दी थी धमकी 

भतीजी का अंतिम संस्कार करने के बाद जब सभी लोग घर वापस आ गए तो मोहल्ला निवासी आरोपी युवक ने पुत्री से कहा कि वह रात में किसी लड़के के साथ बाइक से घूम रही थी। अगर उसे रुपये नहीं दिए तो वह यह बात मोहल्ले के लोगों को बता देगा, जिससे उसकी पूरे मोहल्ले में बदनामी होगी। डर की वजह से युवती ने अपनी मां की अंगूठी चुरा कर दे दी। कुछ दिन बाद आरोपी ने फिर ब्लैकमेल किया। इस बार पीड़ित युवती ने अपने चाचा की अंगूठी चोरी कर दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अब घर के चक्कर काटने लगा, जिससे युवती दहशत में रहने लगी, लेकिन उसने घर पर किसी को कुछ भी नहीं बताया। 10 जून को उनके घर से भांजी का मोबाइल आरोपी ने चोरी कर लिया। जब घर से अंगूठी चोरी होने की जानकारी हुई तो पुत्री से पूछताछ की। तब उसने आरोपी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने की बात बताई। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed