{"_id":"662aa6000f7718d4e5002a04","slug":"young-man-beaten-with-rods-at-ghantaghar-intersection-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-116457-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घंटाघर चौराहे पर युवक को सरिया से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घंटाघर चौराहे पर युवक को सरिया से पीटा
Fri, 26 Apr 2024 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
घंटाघर चौराहे पर बुधवार रात स्कूटी सवार तीन युवकों ने बाइक सवार युवक को सरिया से पीटकर घायल कर दिया। लोग एकत्र होता देख नशे में धुत आरोपी स्कूटी छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग निवासी नितिन कुमार बुधवार रात बाइक से घंटाघर चौराहा की ओर गए थे। मुख्य चौराहे पर सामने से आ रहे स्कूटी सवार युवक ने गाड़ी सामने लगा दी। विरोध पर नशे में धुत आरोपी ने गाली गलौज की और पीड़ित को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच स्कूटी सवार युवक के दो अन्य साथी भी आ गए और सरिया से पीटने लगे। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों को जुटता देख आरोपी स्कूटी छोड़ कर भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी को अपने कब्जे में लिया। उस पर टंगे थैले में शराब की दो बोतलें थीं। घायल नितिन का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस हमला करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।