{"_id":"6a015a12dda4ac61120e963f","slug":"young-man-beaten-to-death-in-agra-s-dhuliyaganj-area-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: आगरा में युवक की बेरहमी से हत्या, जमीन पर पटका सिर; मौके पर ही हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आगरा में युवक की बेरहमी से हत्या, जमीन पर पटका सिर; मौके पर ही हो गई मौत
Mon, 11 May 2026 09:54 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 11 May 2026 09:54 AM IST
सार
धूलियागंज में भाई के विवाद को सुलझाने पहुंचे युवक हर्ष जैन की दबंगों ने कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के धूलियागंज क्षेत्र में युवक हर्ष जैन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दबंगों ने मारपीट के दौरान उसका सिर जमीन पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
थाना छत्ता क्षेत्र के धूलियागंज में युवक हर्ष जैन की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी फैल गई। बताया गया है कि हर्ष अपने भाई के साथ हुई मारपीट के बाद आरोपियों से बात करने पहुंचा था। इसी दौरान दबंगों ने उस पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान हर्ष का सिर जमीन पर दे मारा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
धूलियागंज के पत्तल गली निवासी हर्ष चौहान का शव दोपहर में घर पहुंचा, तो परिजन का रो तो कर बुरा हाल हो गया। पिता ने बताया कि बेटा हर्ष अपने दोस्त बादल का विशाल नामक युवक से विवाद होने पर गया था। बादल बातचीत के बाद चला गया। इसी दौरान विशाल का भाई देव अपने साथी अमन तेली के साथ बुलेट बाइक पर आया और बेटे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बेटे को मरणासन्न कर आरोपी भाग गए। किसी ने बेटे की अस्पताल नहीं पहुंचाया । वहीं तड़प कर बेटे की मौत हो गई। हर्ष ने तीन वर्ष पहले लव मैरिज की थी। उसका एक दो साल का बेटा है। दो बहनों की शादी हो चुकी है हर्ष चांदी के आभूषण बनाने का काम करता था। इसके साथ ही जैन मंदिर के पास पिता की चाय की दुकान कर बैठता था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन