{"_id":"5b9bb510867a557f60166822","slug":"young-man-beaten-to-death-by-family-for-opposing-dowry-demand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहेज का विरोध करने पर पति की पीट पीटकर हत्या, पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज का विरोध करने पर पति की पीट पीटकर हत्या, पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Fri, 14 Sep 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में पत्नी से दहेज की मांग करने का विरोध करने पर पति को मौत मिली। उसके अपनों ने ही सरिया से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भारत सिंह यादव ने पत्नी के वाद पर कोतवाली पुलिस को छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
नगला भू्रड की रहने वाली माया देवी की शादी 29 अप्रैल 2018 को रमेश चंद्र पुत्र कुमार पाल निवासी नगला भूरा बाहिदपुर खालसा के साथ हुई। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। वो आए दिन दहेज को लेकर विवाहिता को परेशान करते।
उसका पति अपने परिवारीजनों की दहेज की मांग का विरोध करता रहता। रमेश का विरोध करना परिवरीजनों को पसंद नहीं आ रहा था। 12 अगस्त 2018 को रात्रि के समय जब ससुरालीजनों ने मायादेवी को दहेज के लिए परेशान किया तो उसके पति ने अपने परिवारीजनों का विरोध किया।

पिटाई के बाद हुई युवक की मौत
इसके बाद परिवारीजनों ने लोहे की सरिया से उसको बेहरमी से पीटा। इससे उसे गंभीर चोट आ गई और उसकी मौत हो गई। रमेश की मौत हो जाने पर उसके शव को जला दिया गया। उसकी पत्नी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की मदद नहीं की।
इसके बाद उसने अधिवक्ता मानिक चंद्र गौतम की सहायता से कोर्ट में वाद दायर कर दिया। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी जेठ वीरेंद्र, हाकिम, नवाब सिंह, सास डल्लो देवी, जिठानी कल्पना, मुसिया ससुर बीरी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं।