फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man beaten for protesting against land encroachment

Agra News: जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर युवक को पीटा

Thu, 18 Apr 2024 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten for protesting against land encroachment
जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर युवक को पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। गांव संतोषपुर में रसूखदार एक किसान की जमीन पर कब्जा करने लगे। जब किसान ने विरोध किया तो उसे लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव संतोषपुर निवासी एके यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह गांव निवासी रसूखदार प्रेम सिंह, भीम सिंह , उर्मिला देवी, अवनीश कुमार, सतीश, सीटू सिंह आदि लाठी डंडा लेकर उसकी जगह पर कब्जा करने के लिए आ पहुंचे। उसकी जगह पर वह लोग दीवार का निर्माण करने लगे। एके और उसके भाई सुरजीत ने जब कब्जा करने का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए दोनों भाइयों को लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। जब वह लोग बचने के लिए घर में घुस गए तो आरोपियों ने वहां भी उनकी पिटाई की। आरोपियों ने पथराव भी किया। उक्त घटना को लेकर मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य शिकायत गांव सिमरई निवासी आयुष चौहान ने दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि मंगलवार की शाम को वह घर पर था। तभी गांव के रसूखदार अनिरुद्ध सिंह शराब के नशे में धुत होकर आया और गाली गलौज करने लगा। जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed