{"_id":"6127810b8c79e43b33703edb","slug":"young-man-and-woman-dead-bodies-found-in-farm-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या आत्महत्या: मैनपुरी में साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक, खेत में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या आत्महत्या: मैनपुरी में साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक, खेत में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 26 Aug 2021 05:24 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 26 Aug 2021 05:24 PM IST
सार
सौरभ का शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर एक खेत में जामुन के पेड़ पर साड़ी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सौरभ का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जनपद में कुरावली थाना क्षेत्र के गांव ज्योंली झिंगरपुर में युवक और विधवा महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। पुलिस जांच कर ही रही थी, तभी कुछ दूरी पर एक खेत में विधवा महिला का शव मिला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों के बीच में संबंध थे। युवक घर वालों ने महिला के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव ज्योंली झिंगरपुर निवासी 21 वर्षीय सौरभ दिवाकर के संबंध गांव निवासी एक विधवा महिला के साथ थे। बृहस्पतिवार सुबह सौरभ का शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर एक खेत में जामुन के पेड़ पर साड़ी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ विजय प्रताप व प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई घटनास्थल पर जांच की। मृतक के भाई ने नेकसी के साथ अवैध संबंध की जानकारी दी। उस पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सौरभ की मौत के मामले में पुलिस अभी जांच कर ही रही थी कि सूचना मिली कि घटनास्थल से कुछ दूर एक खेत में नेकसी का शव पड़ा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव के पास पुलिस को महिला का मोबाइल फोन मिला। वहीं महिला की नाक से खून निकल रहा था। संभावना जताई जा रही है कि गिरने से महिला के चोट लगी है। पुलिस ने महिला के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय का कहना है कि गांव ज्योंली झिंगरपुर में एक युवक व महिला के शव मिले हैं। दोनों के बीच अवैध संबंध बताए गए हैं। युवक की मौत की मौत का कारण प्रथम दृष्टयता खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
फिरोजाबाद में डेंगू का कहर: बुखार से दो बच्चों की हुई मौत, कई कॉलोनियों में फैला वायरल