{"_id":"604de9618ebc3ee64917d28d","slug":"young-man-abuses-pm-narendra-modi-video-goes-viral-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: युवक ने पीएम मोदी पर कहे अपशब्द, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: युवक ने पीएम मोदी पर कहे अपशब्द, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज
Sun, 14 Mar 2021 04:15 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Mar 2021 04:15 PM IST
सार
- पीएमओ और यूपी पुलिस को ट्वीट के माध्यम से की गई शिकायत
- पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तलाश में जुटी
विज्ञापन
वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिससे प्रशासन में खलबली मच गई है। वीडियो में कुछ युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कह रहे हैं। यह वीडियो शनिवार को हुई समाजवादी पार्टी एवं महानदल की संयुक्त महापंचायत के दौरान बनाया गया। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी शिकायत पीएमओ और यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडिल पर की गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
ट्विटर के माध्यम से कासगंज के हिमांशु अवस्थी ने प्रधानमंत्री कार्यालय और पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। शनिवार दोपहर बाद की गई शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई के लिए गंभीरता दिखाई। देर रात अज्ञात के खिलाफ पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने ट्वीट में बताया है कि यह वीडियो समाजवादी पार्टी और महानदल की किसान महापंचायत के दौरान का है। यह महापंचायत बारह पत्थर मैदान पर हुई। यह मैदान आवास विकास चौकी क्षेत्र में है। ऐसे में इस मामले में आवास विकास चौकी इंचार्ज कुलदीप शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे में लिखा गया है कि मोबाइल फोन के सेल्फी मोड में वीडियो बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र भाषा एवं गालीगलौज का प्रयोग किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सामाजिक सद्भाव खराब होने की आशंका है। उपनिरीक्षक ने तहरीर के साथ साथ साक्ष्य के रूप में सीडी भी प्रस्तुत की।
पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने बताया कि सीओ सिटी के माध्यम से मामले की जांच कराई गई। उसके बाद अज्ञात के विरुद्ध कासगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। वीडियो बनाने वाले युवक की तलाश में पुलिस जुटी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनुशासनहीनता का परिचय दिया है। उन्होंने अपनी गुंडागर्दी का प्रमाण भी पेश कर दिया है। प्रधानमंत्री पर अपशब्द कहना बड़ा अपराध है। पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।