फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Girl dead body found tied with stone in river Kasganj crime news

कासगंज: काली नदी में पत्थर से बंधी मिली युवती की लाश, नाक से बह रहा था खून 

Wed, 13 Apr 2022 04:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Apr 2022 04:17 PM IST
सार

कानरखेड़ा गांव के पास काली नदी में एक युवती की लाश पत्थर से बंदी हुई मिली। मृतका की नाक से खून बह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है।          
 

विज्ञापन
Young Girl dead body found tied with stone in river Kasganj crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र के कानरखेड़ा गांव के समीप से गुजरती काली नदी में बुधवार को एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। माना जा रहा है कि युवती की हत्या करके शव नदी में फेंका गया है। युवती का शव नदी से निकाले जाने के बाद भी नाक से खून बह रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद युवती की हत्या के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को बुधवार को पूर्वाह्न के समय युवती का शव नदी में पड़े होने की कानरखेड़ा के ग्रामीणों ने जानकारी दी। नदी में जिस तरफ युवती का शव पड़ा हुआ था वहीं पर उदय सिंह का खेत था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर युवती का शव बरामद कर लिया। युवती का शव नदी से बाहर निकाला गया। युवती का शव पत्थर से बंधा हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक युवती की उम्र 18 से 20 वर्ष की बताई है। युवती कत्थई रंग का कुर्ता पहने है, जबकि लाल और हरी धारीदार चैक की पजामी पहने है। उसके  पैर में काला धागा बंधा है। पुलिस युवती की शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है। सीओ दीपकुमार पंत ने बताया कि कानरखेड़ा गांव में काली नदी से युवती का शव बरामद हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिससे मौत की स्थिति स्पष्ट हो सके। युवती का शव पत्थर से बंधा था। युवती की शिनाख्त कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंबा में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 

वहीं सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम किलौनी के निकट बंबा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव का निकलवाकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।  मंगलवार की देर शाम ग्राम किलोनी के निकट बंबा की झांड़ियों में ग्रामीणों ने शव देखा। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। गांव के ही पवन कुमार ने बंबा में अज्ञात के शव होने की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा था। उसके संबंध में आस-पास के ग्रामीणों से जानकारी की गई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शव लगभग एक माह पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक  की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed