फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   You rally the farmer's suicide case reached court

आप की रैली में किसान की खुदकुशी का मामला कोर्ट पहुंचा

Wed, 06 May 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 06 May 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
 नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की किसान रैली के दौरान राजस्थान के किसान गजेंद्र सिंह की आत्महत्या का मामला अदालत में पहुंच गया है। न्यू आगरा के मनोज यादव ने अदालत में प्रार्थनापत्र देकर आप नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

न्यू आगरा, भूड़ का बाग निवासी मनोज यादव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में धारा 156 (3) सीआरपीसी के तहत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करके कहा कि 23 अप्रैल की सुबह वह अखबार पढ़ रहे थे। तभी पता चला कि बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने के कारण परेशान राजस्थान के किसान गजेंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी की किसान रैली में पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। उस वक्त मंच पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मंत्री मनीष सिसौदिया, कुमार विश्वास, आशुतोष और संजय सिंह आदि बैठे थे। इन लोगों के उत्तेजक भाषणों से प्रेरित होकर गजेंद्र सिंह ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद भी भाषण जारी रखा तथा मंच से ऐसी कोई अपील भी नहीं की, जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित न हो। प्रार्थनापत्र में मुख्यमंत्री केजरीवाल के अलावा मंच पर मौजूद नेताओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। सीजेएम सुभाषचंद्र ने प्रार्थनापत्र पर थाना न्यू आगरा से आख्या तलब कर 11 मई को सुनवाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed