{"_id":"61ad9d2d13500b093c776509","slug":"yogi-government-cabinet-minister-chaudhary-laxminarayan-statement-over-krishana-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, कृष्ण का मंदिर मथुरा में नहीं तो लाहौर में बनेगा, जो नहीं चाहते वे डीएनए टेस्ट कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, कृष्ण का मंदिर मथुरा में नहीं तो लाहौर में बनेगा, जो नहीं चाहते वे डीएनए टेस्ट कराएं
Mon, 06 Dec 2021 10:48 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:48 AM IST
सार
प्रदेश में उप मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद राजनीति तेज हो गई है। हिंदुत्व की धार को और तेज करने में योगी सरकार के मंत्री जुटे हैं।
विज्ञापन
मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद द्वारा किए गए ट्वीट ‘अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण का काम जारी है, मथुरा की तैयारी है’ का समर्थन करते हुए कहा कि अगर मथुरा में मंदिर नहीं बनेगा तो क्या लाहौर में बनेगा। जो लोग मथुरा में मंदिर नहीं चाहते, वह अपना डीएनए टेस्ट कराएं।
विज्ञापन
घर-घर में होती है श्रीकृष्ण की पूजा
सोमवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब भगवान श्रीकृष्ण मथुरा में पैदा हुए तो यहां मंदिर भी बनना चाहिए। यहां तो घर-घर में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर हैं। यहां तो सब कन्हैया और राधा के पुजारी हैं। केशव प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के साथ ही उप मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने जो बात कही है, उसे तो प्रत्येक व्यक्ति को कहना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर मथुरा में नहीं चाहते हैं, वे खुलकर सामने आएं। जो अपने आपको भगवान श्रीकृष्ण के वंशज कहते हैं, अगर वह नहीं चाहते कि भगवान कृष्ण का मंदिर मथुरा में बने तो वह अपना डीएनए टेस्ट कराएं।
विज्ञापन
मंत्री बोले, संत हैं योगी
मंत्री ने कहा कि योगी संत हैं, उनके पत्रा में जब तारीख निकली तो राम लला का मंदिर अयोध्या में बनना शुरू हो गया। जब उनके दिमाग में सही मुहूर्त होगा तो यहां भी भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा। कहा कि भगवान राम और कृष्ण भारतवर्ष की पहचान हैं। अयोध्या को तो लोग भूल गए थे। भगवान राम की जन्मस्थली कहां है और कौन से प्रदेश में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से आज पूरे संसार के 80 प्रतिशत आदमी यह जानते हैं कि अयोध्या उत्तर प्रदेश में है और राम का जन्म अयोध्या में हुआ। अब यहां दुनिया का सबसे भव्य बन रहा है।
विज्ञापन
जोर पकड़ रहा है मुद्दा
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद से मथुरा जन्मभूमि प्रकरण जोर पकड़ रहा है। विगत वर्ष राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य जगदगुरु वासुदेवानंद सरस्वती ने भी कहा था कि पहले राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। राम मंदिर बनने के बाद काशी विश्वनाथ और मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए काम किया जाएगा। इसे कोई रोक नहीं सकता है। यूपी में विधानसभा चुनाव को कुछ ही समय शेष है ऐसे में हिंदुत्व के एजेंडे को और मजबूत करने के लिए अब भाजपा ने नेता कार्य कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को ट्वीट किया जिसमें उन्होंने मंदिर में मथुरा की तैयारी का जिक्र किया इसके बाद राजनीति में उथल-पुथल हो सकती है।
हंगामा: बेटे के निकाह में खुला पिता की दूसरी पत्नी का राज, बेटों-बेटियों ने कर दिया बवाल, जमकर चले लात घूंसे