फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogi Government 2.0 Who will get a place in the Yogi cabinet from Mainpuri

यूपी में योगीराज 2.0: समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी से किसे मिलेगी योगी कैबिनेट में जगह?

Fri, 25 Mar 2022 02:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Mar 2022 02:40 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में इस बार दो सीटों पर कमल खिला है। पिछले चुनाव में यहां की भोगांव विधानसभा से जीतने वाले रामनरेश अग्निहोत्री ने योगी कैबिनेट में जगह बनाई थी, वहीं इस बार सदर सीट से जीत दर्ज करने वाले जयवीर सिंह भी मंत्री पद की लाइन में हैं। 

विज्ञापन
Yogi Government 2.0 Who will get a place in the Yogi cabinet from Mainpuri
भाजपा विधायक जयवीर सिंह और रामनरेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी मंत्रिमंडल के शपथ की घड़ी आ गई है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कुछ ही देर बाद दूसरी बार योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। मैनपुरी की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की निगाहें भी इसी शपथ ग्रहण पर टिकी हैं। हर किसी को इंतजार है कि जिले के दो भाजपा विधायकों में से किसके सिर पर मंत्री का ताज सजेगा।

विज्ञापन

 
जिले की चार विधानसभा सीटों में इस बार मैनपुरी सदर और भोगांव पर भाजपा ने परचम लहराया है। मैनपुरी सदर सीट से जहां जयवीर सिंह ने सपा को शिकस्त देकर ये सीट हासिल की है तो वहीं भोगांव सीट पर लगातार दूसरी बार भाजपा से रामनरेश अग्निहोत्री विधायक चुने गए हैं। रामनरेश अग्निहोत्री योगी सरकार में आबकारी मंत्री रहे हैं। दस मार्च को विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही मैनपुरी की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का इंतजार है। दोनों ही भाजपा विधायक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन

भाजपा विधायकों का प्रोफाइल 

विधायक  -  रामनरेश अग्निहोत्री
विधानसभा सीट- भोगांव 
कार्यकाल-  लगातार दूसरा 
राजनीतिक कॅरियर- पूर्व एमएलसी भाजपा, पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा लघु उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ, पूर्व विधायक भोगांव (2017-22), पूर्व आबकारी मंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक  -      जयवीर सिंह     
विधानसभा सीट- मैनपुरी सदर
कार्यकाल: तीसरी बार विधायक (पूर्व में दो बार घिरोर विधानसभा सीट से विधायक )
राजनीतिक करियर- पूर्व ग्राम प्रधान करहरा, पूर्व विधायक घिरोर (2002-07 व 2007-12), पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed