फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yogi cabinet expansion Live Fatehpur sikri MLA chaudhary udaybhan singh profile

जानिए चौधरी उदयभान के बारे में, ऐसे तय किया सब इंस्पेक्टर से मंत्री बनने का सफर

Wed, 21 Aug 2019 12:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 21 Aug 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
yogi cabinet expansion Live Fatehpur sikri MLA chaudhary udaybhan singh profile
भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह
भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर फतेहपुर सीकरी से चुनाव जीतने वाले चौधरी उदयभान सिंह को प्रदेश सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में जगह दी है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से राजनीति के सफर में चौधरी उदयभान सिंह ने पार्टी को शहर से देहात तक पहुंचाया। चौधरी उदयभान सिंह 1991 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सक्रिय राजनीति में पर्दापण किया। जानिए उनके राजनीतिक सफर के बारे में 
विज्ञापन


चौधरी उदयभान सिंह 1993 में दयालबाग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े। इस चुनाव में उन्होंने 57,000 मतों से जीत प्राप्त की। आगरा जनपद में वे सर्वाधिक मतों से विजयी होने वाले विधायक बने थे। 
विज्ञापन


चौधरी उदयभान सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा परीक्षा में चयनित होकर सब इंस्पेक्टर बने थे, लेकिन उनके पिता निहाल सिंह को यह नौकरी पंसद नहीं थी। इसलिए इस नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद 509 आर्मी बेस वर्कशॉप आगरा में नौकरी पर चयनित हुए। पारिवारिक दबाव के चलते इस नौकरी से भी त्याग पत्र दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज में शिक्षक के तौर पर उन्होंने जीवन शुरू किया। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षण कार्य करते हुए एम.ए. आर्थशास्त्र, एम.ए.हिन्दी एवं एम.ए.समाजशास्त्र की परीक्षाएं उत्तीर्ण की।

यह भी पढ़ें: सपा के गढ़ में 'कमल' खिलाने वाले विधायक बने कैबिनेट मंत्री, जानिए कौन हैं रामनरेश अग्निहोत्री

बी.एड., साहित्यरत्न एवं व्याकरणाचार्य की परीक्षाएं सम्मान सहित उत्तीर्ण की। इस प्रकार जिले के सर्वोच्च शिक्षित शिक्षकों में गिने जाने लगे। 26 वर्षों तक शिक्षकों के लिए संघर्ष किया।

2017 के विधानसभा चुनाव में फतेहपुर सीकरी से चौधरी उदयभान ने 1,08,586 मतों से जीत प्राप्त की। इस चुनाव में सपा, बसपा, रालोद के प्रत्याशियों को करारी शिकस्त दी। 70 वर्षीय चौधरी उदयभान सिंह स्नातक हैं और कृषि के साथ साथ उन्हें पेंशन मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed