फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022 Yogi Adityanath says SP has sympathy for terrorists in Karhal Mainpuri rally

UP Election 2022: मैनपुरी में बोले मुख्यमंत्री योगी- चुनाव में मरम्मत के लिए भेजे हैं बुलडोजर

Fri, 18 Feb 2022 12:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Feb 2022 12:37 PM IST
सार

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार को शहर के क्रिश्चियन मैदान में जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। इस दौरान सपा पर जमकर बरसे। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Yogi Adityanath says SP has sympathy for terrorists in Karhal Mainpuri rally
मैनपुरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को मैनपुरी शहर में जनसभा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और अखिलेश पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता ने पूछा कि चुनाव में तो बुलडोजर नहीं चलेगा। हमने कहा कि चुनाव में पूरे प्रदेश के बुलडोजर मरम्मत के लिए भेजे हैं। चुनाव के दौरान साढ़े चार साल तक बिलों में रहने वाले अपराधी बाहर निकल आए हैं। अब ये चिन्हित हो गए हैं। 10 मार्च के बाद मरम्मत होकर आए बुलडोजर इन पर चलेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदर सीट से पार्टी प्रत्याशी जयवीर सिंह और भोगांव से प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री के समर्थन में क्रिश्चियन मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में गुंडागर्दी, अराजकता, माफियाराज चरम पर था। हर तीसरे दिन उत्तर प्रदेश में दंगा होता था और फिर महीनों तक कर्फ्यू लग जाता था। 

विज्ञापन

अब प्रदेश में दंगा नहीं होता- योगी 

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं होता है। अगर कोई दंगा करता है तो उसका पोस्टर चौराहे पर लग जाता है और तीसरे ही दिन उसके घर सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई का नोटिस पहुंच जाता है। कहा कि बमबाजों और अपराधियों को भाजपा सरकार ने सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। आज पूरे प्रदेश में हर-हर बम-बम के नारे लगते हैं और कांवड़ यात्रा निकलती है। उन्होंने पांच साल में कराए गए विकास कार्यों और योजनाओं के आधार पर जनता से मैनपुरी की चारों सीटें जिताने की अपील भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी की चारों सीटें पर जीत का दावा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मोदी और भाजपा की वैक्सीन से जान बची है, तो वोट भी भाजपा को जाएगा। यह सपा नेताओं से कह देना। उन्होंने दावा किया कि फिरोजाबाद और इटावा जिले में सभी सीटों पर भाजपा जीत रही है, तो मैनपुरी से भी जिताना। बांकेबिहारी लाल ने यही आदेश दिया है कि मैनपुरी के बाद करहल चले जाओगे तो चारों सीटें भाजपा की होंगी। मुख्यमंत्री योगी ने जनता से जिले की चारों सीटों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इसके बाद वह करहल रवाना हो गए। 

'शिवपाल दुर्गति का जीता जागता उदाहरण'

करहल विधानसभा क्षेत्र के घिरोर में सीएम योगी ने कहा कि शिवपाल सिंह दुर्गति का जीता जागता नमूना हैं। कभी वह प्रदेश के बड़े नेता होने के साथ ही नेताजी मुलायम सिंह यादव के प्रमुख सिपहसालार हुआ करते थे। अब उनके बैठने के लिए कुर्सी का हैंडिल मिला। ऐसी दुर्गति प्रदेश में किसी की नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed