फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogi Adityanath says Modi government took historical decision over Article 370

आतंकवाद के ताबूत पर आखिरी कील ठोकने का काम कर रही मोदी सरकार: मुख्यमंत्री योगी

Sat, 14 Sep 2019 07:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Sep 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath says Modi government took historical decision over Article 370
सम्मेलन को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के टूंडला में शनिवार को आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां मोदी सरकार और अपने के कामों का बखान किया, वहीं अनुच्छेद 370 और तीन तलाक के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। सपा, बसपा भी निशाना साधा।  
विज्ञापन

 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने और तीन तलाक पर कानून बनाकर नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद के ताबूत पर आखिरी कील ठोकने का काम रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 को खत्म करने के लिए 70 साल तक इसलिए इंतजार करना पड़ा, क्योंकि कांग्रेस ने कभी देश की परवाह नहीं की।  सपा-बसपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि इन दलों की सोच परिवारवादी है। हमारी सरकार बिना भेदभाव के विकास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव से पहले जिले को दी सौगात

टूंडला विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव से पूर्व योगी आदित्यनाथ ने जिले के लिए 391 करोड़ की 161 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा अनुच्छेद 370 खत्म होने से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डॉ. भीमराव आंबेडकर का सपना साकार हुआ है। 

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास का रास्ता खुल गया है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हुई है। उन्होंने लोगों से सवाल पूछा कि केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं होती तो क्या 370 खत्म होती..। कांग्रेस, सपा और बसपा यह खत्म कर सकती थी.. ? 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कोई अवरोध नहीं रहा है। अमरनाथ यात्रा भी अब कांवड़ यात्रा की तरह होगी। तीन तलाक को समर्थन देकर कांग्रेस, सपा और अन्य दल नारी शक्ति का अपमान करते रहे। यह ताकत भाजपा ने ही दिखाई कि अब तीन तलाक वालों को जेल जाना होगा। 
 

पेयजल संकट दूर करने का वादा

योगी आदित्यनाथ ने कहा जिन जिलों में पानी का संकट है सरकार उन जिलों को प्राथमिकता पर लेकर हर घर नल योजना पर काम कर रही है। आलू किसानों के लिए आगरा, अलीगढ़ और फिरोजाबाद के बीच आलू आधारित अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्लांट लगाने का विचार किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए इतना काम किया कि ढाई साल से यूपी में कोई किसान आंदोलन नहीं हुआ। प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत छह हजार रुपये अब हर किसान को दिए जाएंगे। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल, सांसद डा. चंद्रसेन जादौन समेत प्रमुख नेता मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed