फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yogi adityanath says general reservation historic step of Pm Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक कदम है सवर्ण आरक्षण : योगी आदित्यनाथ

Wed, 09 Jan 2019 07:59 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Jan 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath says general reservation historic step of Pm Narendra Modi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा को गंगाजल प्रोजेक्ट का तोहफा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगरा के इसी मैदान से 2013 में सबका साथ, सबका विकास का नारा प्रधानमंत्री ने दिया था। गरीब सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण देकर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि जो कहा सो किया है। 
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं के लिए बनाई गई योजनाओं का बिना किसी भेदभाव के सबको लाभ दिया है। इसी का परिणाम है कि आगरा में आज शुद्ध गंगाजल की योजनाओं का लोकार्पण और तमाम योजनाओं का शिलान्यास हुआ है। 
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब तीन लाख निजी शौचालय बने हैं। इनमें आगरा में शहरी क्षेत्र में करीब 15 हजार शौचालय बने हैं। पीएम आवास योजना के तहत आवास बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सवर्ण आरक्षण एक ऐतिहासिक कदम है। इसकी मांग वर्षों से हो रही थी। प्रधानमंत्री का यह फैसला इतिहास में हमेशा यादगार रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'पाकिस्तान, चीन की मदद कर रहे हैं विरोधी'

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मोदी की सभा में जहां एक ओर सरकारी योजनाओं का बखान किया, वहीं विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन नहीं चाहते हैं कि मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें। इसलिए जो दल कभी एक दूसरे विरोध में थे, वे मोदी को हटाने के लिए एक साथ खड़े हो गए हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का एक भाई पेट्रोल पंप पर काम करता है दूसरा भाई राशन दुकान चलाता है। उनकी मां नोटबंदी में बैंक की लाइन में खड़ी होती हैं। हैरानी की बात है कि देश का एक परिवार जो पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा है वह कह रहा है कि चौकीदार चोर है। साढ़े चार साल के कार्यकाल में मोदी पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है। राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा प्रणाली, प्रदेश की पुलिस व्यवस्था, किसानों की स्थिति में सुधार हुआ है। सवर्णों को आरक्षण देकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। मोदी के खिलाफ हो रहा गठबंधन अवसरवादियों का गठबंधन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed