फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogi Adityanath Oath Ceremony representation in the UP government will decide the future of mathura

सरकार में प्रतिनिधित्व तय करेगा मथुरा का भविष्य: श्रीकांत शर्मा बोले- कृष्ण नगरी को दिव्य और भव्य बनाना है

Fri, 25 Mar 2022 12:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Mar 2022 12:35 AM IST
सार

योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल में मंत्रिमंडल में मथुरा से दो विधायक मंत्री बने थे। इस बार सरकार में मथुरा का कितना दमदार प्रतिनिधित्व होगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। 

विज्ञापन
Yogi Adityanath Oath Ceremony representation in the UP government will decide the future of mathura
भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत भी मिला और मथुरा से पांचों विधानसभा सीटें जीतकर इतिहास भी रचा गया। अब इंतजार है कि शुक्रवार को प्रदेश सरकार के गठन में मथुरा को कितना दमदार प्रतिनिधित्व मिलता है। अच्छा प्रतिनिधित्व ही मथुरा का भविष्य तय करेगा। विशेषकर मथुरा विधायक श्रीकांत शर्मा को किस विभाग की कमान मिलेगी। शपथ ग्रहण समारोह से पहले श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मथुरा को भव्य और दिव्य बनाना है।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम है। मथुरा जिले के पांचों विधायक लखनऊ पहुंच चुके हैं। मथुरा से श्रीकांत शर्मा, गोवर्धन से मेघश्याम सिंह, छाता से लक्ष्मीनारायण चौधरी, मांट से राजेश चौधरी व बलदेव से पूरन प्रकाश विधायक हैं। 
विज्ञापन


ऐसा पहली बार हुआ है कि जिले की पांचों सीटें भाजपा को मिली हैं। अब कितने विधायक मंत्री बनेंगे, तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कई बार जीत हासिल कर चुके विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिलेगा या फिर युवा विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। यह शुक्रवार को शपथ ग्रहण के बाद ही पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटक बढ़ेंगे तो कारोबार भी होगा

मथुरा के विकास पर विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पूरा प्रयास होगा कि यहां पर पर्यटकों की संख्या बढ़े। ऐसा होने से कारोबार की बढ़ोतरी होगी। प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी और खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 साल मथुरा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। मजबूत ढांचा तैयार हो चुका है, बहुत सारे विकास कार्य चल रहे हैं, वे आने वाले समय में पूरे हो जाएंगे। बुनियादी चीजें पानी, सड़क व साफ सफाई पर विशेष काम किए जाएंगे।

भाजपा विधायक ने कहा कि यहां पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बहुत काम करना है। नियमों का पालन कराने से पहले लोगों को जागरूक करना होगा। जगह-जगह अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुगम बनाना है। 

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में शिक्षा व स्वास्थ्य पर बहुत काम किया गया है, जो शेष रह गया है, इस बार कराएंगे। सरकारी अस्पताल में इतनी सुविधाएं दिलाई जाएंगी कि वहां पर हर तरह का इलाज मिल सके। केंद्र, प्रदेश व स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर अधूरे कार्य पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed