फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogi Adityanath Cabinet Mainpuri MLA Jaiveer Singh Bhadauria took oath as minister

योगी सरकार 2.0: सपा के गढ़ में जीत का मिला तोहफा, मैनपुरी के विधायक जयवीर सिंह बने मंत्री

Fri, 25 Mar 2022 05:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Mar 2022 05:45 PM IST
सार

मैनपुरी के विधायक जयवीर सिंह को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को जयवीर सिंह ने लखनऊ में शपथ ग्रहण की। हालांकि भोगांव से भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। पहले कार्यकाल में वह आबकारी मंत्री बनाए गए थे। 

विज्ञापन
Yogi Adityanath Cabinet Mainpuri MLA Jaiveer Singh Bhadauria took oath as minister
मैनपुरी विधायक जयवीर सिंह भदौरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में भगवा फहराने वाले विधायक जयवीर सिंह  को जीत का तोहफा मिला है। शुक्रवार को उन्होंने लखनऊ में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। माना जा रहा है कि जयवीर सिंह को मंत्री बनाकर भाजपा ने मैनपुरी में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक कदम और बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


जिले की चार विधानसभा सीटों में से एक मैनपुरी सदर सीट पर सपा का लगातार दो कार्यकाल से कब्जा था। भाजपा को 2012 और 2017 के चुनाव में यहां शिकस्त मिली थी। इस बार भाजपा ने सदर सीट पर जयवीर सिंह को मैदान में उतारा था। उन्होंने यादव वोट में सेंधमारी कर सपा को सदर विधानसभा क्षेत्र में चारों खाने चित कर दिया। 

विज्ञापन

दो बार के विधायक को हराया 

उन्होंने सपा प्रत्याशी और दो बार से विधायक राजकुमार यादव को पराजति कर जीत हासिल की। सपा के गढ़ में भगवा फहराने का उन्हें शुक्रवार को तोहफा भी मिला। उन्हें मंत्रिमंडल में बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल किया गया। उन्होंने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली। जयवीर सिंह के मंत्री बनने से भाजपा और जयवीर सिंह के समर्थक खुश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार जयवीर सिंह को मिला मंत्री का ताज 

राजनीतिक मायनों में जयवीर सिंह की किस्मत ने भी उनका भरपूर साथ दिया। अब तक वे तीन बार विधायक चुनकर आए और हर बार उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान मिला। फिर चाहे सरकार किसी भी दल की रही हो। पहली बार वे मैनपुरी की घिरोर विधानसभा सीट (वर्तमान में अस्तित्व में नहीं) से 2002 में बसपा के टिकट पर विधायक बने। 

2003 में वह मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बने। इसके बाद 2007 में भी घिरोर से ही उन्होंने जीत दर्ज की और मायावती सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे। वहीं अब तीसरी बार वह मैनपुरी सदर सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए और योगी मंत्रिमंडल में बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल हुए। 

प्रोफाइल

विधायक- जयवीर सिंह, भाजपा।  
विधानसभा सीट: मैनपुरी सदर
कार्यकाल: तीसरी बार विधायक (पूर्व में दो बार घिरोर विधानसभा सीट से विधायक )
राजनीतिक कैरियर: ग्राम प्रधान करहरा, विधायक घिरोर (2002-07 व 2007-12), पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सिंचाई यांत्रिक। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed