फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogi Adityanath Cabinet Chhata MLA Chaudhary Lakshmi Narayan became cabinet minister for the sixth time

योगी सरकार 2.0: छठी बार कैबिनेट मंत्री बने चौधरी लक्ष्मी नारायण, मथुरा के छाता से हैं विधायक

Fri, 25 Mar 2022 07:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Mar 2022 07:07 PM IST
सार

योगी आदित्यनाथ सरकार में मथुरा के छाता विधायक चौधरी लक्ष्मी नारायण छठी बार मंत्री बने हैं। उनकी पहचान बड़े जाट नेता के रूप में है। भाजपा से पहले वह बसपा शासन में भी मंत्री रह चुके हैं। 

विज्ञापन
Yogi Adityanath Cabinet Chhata MLA Chaudhary Lakshmi Narayan became cabinet minister for the sixth time
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के छाता से विधायक चौधरी लक्ष्मी नारायण ने छठी बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। शुक्रवार को उन्होंने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मथुरा का प्रतिनिधित्व घटा है। पहले कार्यकाल में ऊर्जा मंत्री रहे मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


चौधरी लक्ष्मी नारायण पहली बार 1985 में विधायक बने थे। तब उन्होंने लोकदल के टिकट पर छाता से भाजपा के किशोरी श्याम को हराया था, लेकिन अगले ही चुनाव में किशोरी श्याम ने उन्हें हरा दिया। इसके बाद लक्ष्मी नारायण 1993 में गोकुल से जनता दल के टिकट पर लड़े, लेकिन जीत नहीं पाए। 1996 में चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कांग्रेस का दामन थामा और छाता से दूसरी बार विधायक बने। 

विज्ञापन

भाजपा सरकार में लगातार दूसरी बार मंत्री बने 

2002 के चुनाव में वह रालोद प्रत्याशी तेजपाल सिंह से हार गए। तीसरी बार 2007 में लक्ष्मी नारायण फिर छाता से बसपा के टिकट पर विधायक बने। इस बार उन्होंने रालोद के तेजपाल सिंह को हराया। 2012 का चुनाव वह रालोद के तेजपाल सिंह से हार गए। इस बार भी वह बसपा प्रत्याशी के रूप में ही चुनाव में मैदान में थे। 2017 और 2022 में चौधरी लक्ष्मी नारायण भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े। दोनों बार जीते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी लक्ष्मी नारायण पहली बार 1996 में उद्यान मंत्री बने। दो बार कारागार मंत्री रहे। 2017 में पशु पालन एवं दुग्ध विकास मंत्री बने। 2022 में फिर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। एलएलबी पास चौधरी लक्ष्मी नारायण की पहचान बड़े जाट नेता के रूप में है। भाजपा ने उन्हें दोबारा कैबिनेट मंत्री बनाकर जातिगत समीकरण साधने का प्रयास किया। 

प्रोफाइल

  • चौधरी लक्ष्मीनारायण, छाता से भाजपा विधायक
  • 9वीं, 13वीं, 15वीं, 17वीं,18वीं विधानसभा में चुने गए विधायक 
  • मथुरा जनपद की छाता विधानसभा से निर्वाचित
  • पिछली योगी सरकार में डेयरी विकास, पशुपालन मत्स्य पालन, पर्यटन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रहे
  • छठवीं बार मंत्री बने हैं
  • ृ22 जुलाई 1851 को जन्म हुआ
  • एलएलबी तक शिक्षा ली
  • बडे़ जाट नेता के रूप में पहचान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed