{"_id":"5d0cce858ebc3e70ae29320e","slug":"yoga-agra-news-agr392398734","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी ने किया मनोयोग से योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी ने किया मनोयोग से योग
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कादंबरी मंच पर योग क्रियाएं करते डीएम व एसपी।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को जिला योगमय हो गया। इस दौरान पूरे मनोयोग से मैनपुरी के हजारों लोगों ने योग किया। इस मौके पर नुमाइश पंडाल में जिला स्तरीय योग शिविर लगाया गया। वहीं, गांव और कस्बों में भी लोगों ने योग किया। नुमाइश पंडाल में शुक्रवार को योग महोत्सव का शुभारंभ डीएम पीके उपाध्याय और एसपी अजय शंकर राय ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
सुबह छह बजे से योग प्रशिक्षक डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना, दाखश्री यादव, चंद्रप्रकाश, धीरेंद्र सिंह, लक्ष्मीनरायाण, मिली राठौर, अर्पिता, सरस पांडेय ने योग क्रियाएं कराईं। करीब पांच हजार लोगों ने एक साथ योग किया। योग को लेकर बड़े, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं सभी उत्साहित थे। यहां नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा देवी, सीडीओ कपिल सिंह, सीएमओ डॉ. एके पांडेय, डीआईओएस सर्वेश कुमार, बीएसए विजय प्रताप सिंह, ईओ नगर पालिका मनोज कुमार रस्तोगी जिलेभर के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस लाइन में एएसपी ओमप्रकाश सिंह की निगरानी में योग प्रशिक्षक कायम सिंह आर्य और ऋतुराज आर्य ने योग क्रियाएं कराईं। यहां योग कार्यक्रम में जिला प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार, सीओ कुरावली दद्दन प्रसाद, सीओ भोगांव प्रयांक जैन, सीएफओ मनु शर्मा, महिला थाना प्रभारी नरेंद्री सैनी, इंस्पेक्टर लालता प्रसाद, जितेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत नगर के धीरेंद्र पाल सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ हॉयर एजूकेशन में योग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। यहां कार्यक्रम का शुभारंभ सुमन चौहान ने किया। वेदार्णा फाउंडेशन से आए डॉ. कुलदीप मलिक ने योग क्रियाओं की जानकारी दी। इस दौरान सिंधिया तिराहे से राजकीय इंटर कॉलेज तक जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में मधुर यादव, शिवानी यादव, रैनू, प्रशांत यादव, सुतनेश आदि रहे।