फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yashwant Sinha Targets Modi Government Over CAA

मुद्दों का समाधान करने के बजाए विरोध को दबाने का काम रही केंद्र सरकार: यशवंत सिन्हा

Wed, 29 Jan 2020 10:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Jan 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Yashwant Sinha Targets Modi Government Over CAA
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मुद्दों का समाधान करने की बजाए ताकत के बल पर विरोध की आवाज को दबाने का काम कर रही है।
विज्ञापन


पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा मंगलवार को गांधी शांति संदेश यात्रा लेकर फिरोजाबाद पहुंचे। यहां समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि वो किसी दल में नहीं हैं। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने उनको सम्मान दिया है।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वो भाजपा की तानाशाही के खिलाफ सभी दलों को एकजुट करने के लिए यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का नया शिगूफा भाजपा ने छेड़ा है, जबकि यह व्यवस्था को पहले से देश में लागू थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यशवंत सिन्हा ने कहा कि भाजपा ने धर्म के आधार पर देश को विभाजित कर दिया है। 70 साल पुरानी प्रजातांत्रिक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न कर दिया है। इससे विदेशों में भी भाजपा की साख काफी खराब हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed