फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yana Sharma becomes a college principal for a day

Agra News: याना शर्मा बनीं एक दिन की महाविद्यालय प्राचार्य

Thu, 29 Oct 2026 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Yana Sharma becomes a college principal for a day
फोटो 4 खेरागढ़ प्राचार्य बनने पर छात्राओं की समस्या एवं सुझाव सुनते हुए याना शर्मा प्राचार्य
खेरागढ़/सैंया। राजकीय महाविद्यालय सैंया में मिशन शक्ति के तहत बुधवार को बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा याना शर्मा को एक दिन की प्राचार्य बनाया गया। उन्होंने प्राचार्य कक्ष में बैठकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझी। इसके बाद कॉलेज परिसर, पुस्तकालय और कक्षाओं का निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार और मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. रेखा सुमन के साथ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। डॉ. रेखा सुमन ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, 181 और आपातकालीन सेवा 112 सहित जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस दाैरान डॉ. विशाल भास्कर, डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. विजय आनंद गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed