फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna's water level rises, 179 bigha crops submerged

यमुना का बढ़ा जलस्तर, 179 बीघा फसल डूबीं

Sun, 16 Jan 2022 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level rises, 179 bigha crops submerged
यमुना का बढ़ा जलस्तर, 179 बीघा फसल डूबीं
विज्ञापन

टूंडला। गोकुल बैराज से यमुना में अचानक छोड़ा गए पानी से दो दिन में गेहूं, सरसों और सब्जी की 179 बीघा फसल डूब गई। पहले ही बारिश और ओलावृष्टि की मार झेल रहे किसान काफी परेशान हैं।

बैराज से छोड़ा गया पानी शुक्रवार शाम रसूलाबाद क्षेत्र में पहुंच गया। शनिवार को जलस्तर और भी बढ़ गया। इससे खादर क्षेत्र में बोई गई सरसों, गेहूं व सब्जी की फसलें जलमग्न हो गईं। वहीं पानी नगला केशों, जटपुरा, बालमपुर, रसूलाबाद, गदलपुरा, रामगढ़, बजहेरा, नगला काले, कुतुकपुर, नगला राजपति, नगला मूसटा, नियामतपुर, नगला नंदा व घुरुकूआ आदि के जंगल में पहुंच गया है। पानी से रामगढ़ निवासी किसान गीतम सिंह की 20 बीघा, रमेश की 12 बीघा, अयोध्या प्रसाद की 40 बीघा, प्रताप सिंह की 22 बीघा, हाकिम सिंह की 25 बीघा, नरायन सिंह की 30 बीघा, शिवचरन सिंह की 30 बीघा सरसों की फसल डूब गई। रसूलाबाद निवासी किसान रोमन सिंह, कांशीराम मुरारीलाल, कालीचरन, थान सिंह ने कहा कि यदि शनिवार रात में जलस्तर और बढ़ा तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी। किसानों ने प्रशासन से बढ़ते जलस्तर को कम कराने की मांग की। चिनूराम, खेतपाल, बुलाकी दास, मूल चंद्र, किशन लाल, बाबूराम, दिनेश चंद्र, कांतिस्वरूप, हर प्रसाद, मोतीलाल, रामसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed