{"_id":"5d32c4bd8ebc3e6ce47b1c1d","slug":"yamuna-riverfront-will-be-develop-behind-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साबरमती की तर्ज पर ताजमहल के पीछे बनेगा यमुना रिवर फ्रंट, 103 एकड़ जमीन पर होंगे ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साबरमती की तर्ज पर ताजमहल के पीछे बनेगा यमुना रिवर फ्रंट, 103 एकड़ जमीन पर होंगे ये काम
Sat, 20 Jul 2019 01:07 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर ताजमहल के पीछे यमुना नदी के किनारे पर रामबाग से महताब बाग तक यमुना रिवर फ्रंट प्रस्तावित है। इसके लिए 103.2 एकड़ जमीन चाहिए। इस योजना पर काम कर रही फर्म ने जमीन मांगी है। आर्किटेक्ट आशीष श्रीवास्तव के साथ पर्यटन विभाग और प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे में इनमें से ज्यादातर जगह ग्राम समाज और नजूल की निकली है।
रिवर फ्रंट में ये होने हैं काम
यमुना नदी के किनारे 45 से 75 मीटर चौड़ाई में रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। इसमें लाल पत्थर का ज्यादातर उपयोग होगा, लेकिन हरियाली ज्यादा रखी जानी है। योजना के तहत इंटरप्रिटेशन सेंटर, मुगलिया पौधों के पार्क, हाट, टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, विजिटर पार्किंग जैसे काम होंगे।
साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर ही चीनी का रोजा के पास बुनियादी सुविधाएं और मुगल गार्डन, सुल्तान परवेज स्मारक के पास मुगल गार्डन, एत्माद्दौला के पास गांधी भवन में इंटरप्रिटेशन सेंटर, क्षेत्रीय निवासियों के लिए कम्यूनिटी सेंटर, मुगलिया पौधों को एडीए के पार्क में लगाने का काम होना है।

यहां चाहिए इतनी जमीन
- चीनी के रोजा के पास 28 एकड़
- सुल्तान परवेज स्मारक के पास 24 एकड़
- दयानंद आश्रम के पास 4 एकड़
- एत्माद्दौला के पास 1.25 एकड़
- ग्यारह सिड्डी के पास 30.45 एकड़
- महताब बाग के पास 15.50 एकड़
महताब बाग तक ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान
रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट की बैठक बीते पखवाड़े में डीएम की अध्यक्षता में सभी स्टेक होल्डर्स के साथ हुई है। इसमें तय हुआ कि रामबाग से महताब बाग तक जाने वाली सड़क का ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान बनाया जाएगा।
यमुना किनारे पर रामबाग से महताब बाग के बीच सुल्तान परवेज का मकबरा भी संरक्षित किया जाएगा। यमुना किनारे स्थित खाली पड़ी और अवैध कब्जे वाली जगह को मुगल गार्डन की तरह विकसित किया जाएगा। यहां नजूल की जमीन पर वर्तमान में नर्सरियां चल रही हैं।
उपनिदेशक पर्यटन अमित श्रीवास्त ने बताया कि यमुना रिवर फ्रंट डेवलपमेंट में आर्किटेक्ट के साथ मौका मुआयना और जमीन का सर्वे हो चुका है। नदी किनारे की जमीन का एक सर्वे और होना है। आर्किटेक्ट फर्म प्रोजेक्ट तैयार कर रही है।