{"_id":"6ae23e39dd943c7b9d0a6259","slug":"yamuna-house-emerges-as-kabaddi-winner-agra-news-c-421-1-sagr1004-20388-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मानदेय कटौती के विरोध में अनशन पर बैठे संविदा चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मानदेय कटौती के विरोध में अनशन पर बैठे संविदा चालक-परिचालक
विज्ञापन
बाह। डग्गेमारी के चलते अपने मानदेय से 32 हजार की कटौती की कार्रवाई झेल रहे संविदा चालक-परिचालक ने ज्ञापन के बाद भी न्याय न मिलने पर बुधवार से भदावर डिपो बाह के वर्कशॉप पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। विभाग ने उसे कार्यमुक्त कर दिया है।
आगरा, इटावा और भिंड के रूट पर डग्गेमारी से रोडवेज को राजस्व हानि झेलनी पड़ रही है। 5 अक्तूबर की सुबह 8 बजे भदावर डिपो से भिंड के लिए चलने वाली रोडवेज बस से पहले डग्गेमार बस सवारियां बैठाकर ले गई। इससे रोडवेज को नुकसान हुआ। नुकसान की एवज में संविदा चालक नरेंद्र कुमार, परिचालक धर्मेंद्र सिंह के मानदेय से करीब 32 हजार रुपये की कटौती हुई थी। कटौती के विरोध में 10 अक्तूबर को अन्नदाता किसान यूनियन के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में बाह की एआरएम सारिका शर्मा को ज्ञापन सौंप कर किसान के बेटों पर की गई दंडात्मक कार्रवाई को वापस लिए जाने की मांग की गई थी।
न्याय न मिलने पर 24 अक्तूबर को विभागीय अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया था। पीड़ित संविदा कर्मी नरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह ने बाह डिपो के वर्कशॉप पर बुधवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने न्याय न मिलने तक अपना आंदोलन जारी रखने की बात कही है। भाकियू नेता भानु प्रताप सिंह चौहान ने रोडवेज के अधिकारियों से समस्या का संज्ञान लेकर समाधान किए जाने की मांग दोहराई है।
विज्ञापन
अनशन की जानकारी नहीं है। संविदा चालक ने व्हाट्सएप पर नोटिस दिया था, जिसका बिंदुवार जबाव दे दिया है। उसे कार्यमुक्त किया जा चुका है।- सारिका शर्मा, एआरएम, भदावर डिपो बाह