फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna Flood started to scare water filled in Tajganj and Mokshadham

डराने लगी यमुना: ताजगंज और मोक्षधाम में भरा पानी; शहर से लेकर देहात तक बाढ़ की दहशत

Sun, 16 Jul 2023 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Jul 2023 09:36 AM IST
सार

यमुना में एक फुट पानी बढ़ने पर शनिवार को ताजगंज मोक्षधाम का पहला प्लेटफाॅर्म डूब गया। वहीं यमुना एत्मादउद्दौला स्मारक की दीवार को छू गई। यहां बनी  संगमरमर की बनी मछली पानी में डूब गई है।
 

विज्ञापन
Yamuna Flood started to scare water filled in Tajganj and Mokshadham
यमुना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लो फ्लड लेवल 495 को छूने के बाद यमुना नदी की लहरें लोगों को डराने लगी हैं। शनिवार दोपहर बाद ही जलस्तर में इजाफा होने पर ताजगंज मोक्षधाम में पानी भर गया, वहीं कैलाश मंदिर के एकदम किनारे तक पानी आ गया। यही हाल बल्केश्वर का है, जहां पानी मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंच गया। इससे दयालबाग, लोहिया नगर, तनिष्क राजश्री, अमर विहार, हाथीघाट, मोतीगंज के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देहात तक यमुना किनारे रहने वालों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। शनिवार शाम को एत्माददौला स्मारक की दीवार को यमुना छू गई। यहां संगमरमर की बनी मछली पानी में डूब गई, जो बाढ़ का चेतावनी स्तर मानी जाती है। ताजमहल के पीछे बने गार्डन में भी पानी प्रवेश कर गया। एक फुट तक जलस्तर और बढ़ा तो यह ताज की दीवार को छूने लगेगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव के मुताबिक जलस्तर बढ़ रहा है। रविवार की शाम तक इसके बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

मोक्षधाम में ऊपर होने लगे दाह संस्कार

ताजगंज मोक्षधाम में शनिवार की दोपहर पहला प्लेटफार्म पानी में डूब गया। यहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया बंद कर ऊपर शुरू कर दी गई है। जहां पानी भरा है, वहां एडीए ने प्रदूषण मुक्ति के लिए चिमनियां लगवाई थीं। इससे ऊपर के दूसरे नंबर के प्लेटफार्म पर दोपहर बाद दाह संस्कार कराए गए। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी और मोक्षधाम के व्यवस्थापक पहलवान सिंह ने बताया कि पानी अभी पहले प्लेटफार्म पर आया है। अभी दूसरे और तीसरे प्लेटफार्म पर संस्कार कराए जा रहे हैं। साल 2010 की बाढ़ में तीनों प्लेटफार्म पानी में डूब गए थे। जलस्तर और बढ़ा तो वैकल्पिक इंतजाम किए जाएंगे। ताजगंज मोक्षधाम में लगी चिमनी की मोटरों को पानी से बचाने के लिए एडीए कर्मचारियों और ठेकेदार के कर्मचारियों ने खोलकर सुरक्षित जगह पर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों को नाले उल्टे बहने की सताई चिंता

उपसभापति और पीपलमंडी के पार्षद रवि बिहारी माथुर ने मोतीगंज के पार्षद राकेश जैन के साथ जीवनी मंडी वाटरवर्क्स, हाथीघाट और मंटोला नाले के पास यमुना नदी का जायजा लिया। उन्होंने मंटोला नाले और महावीर नालाें का प्रवाह रुकने और यमुना का पानी बढ़ने पर उल्टे बहने पर चिंता जताई। रवि माथुर ने कहा कि दोनों नालों के बैक मारने से इनके किनारे रहने वाले लाखों लोग प्रभावित हो सकते हैं। पानी की लाइनें नालों में डूब गई हैं, जिससे गंदे पानी की समस्या भी आ सकती है।

खेत डूबे, गांवों के नजदीक पहुंचा पानी

हथिनी कुंड और गोकुल बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से यमुना नदी में शनिवार को भी उफान जारी रहा। बटेश्वर के घाट पर यमुना का पानी कछार की फसल को रौंदकर तलहटी के गांवों के नजदीक पहुंच गया। बुढै़रा, बटेश्वर, कलियानपुर, भरतार, विक्रमपुर घाट, कछार, चौरंगाबीहड़, कमतरी, कछपुरा, गुढि़याना, चरीथा, पारना, नगला सुरई, नौगवां, पई, खिलावली, कचौरा घाट आदि गांवों के कछार की खेती पानी में डूब गई है। ग्रामीण फसलों की तबाही को भूलकर ऊंचाई वाले इलाकों में जाने को सामान समेटने लगे हैं। शनिवार को एसडीएम कृष्णनंद तिवारी, नायब तहसीलदार गौरव अग्रवाल ने बड़वाया और बटेश्वर आदि का दौरा कर लोगों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दी है। लेखपालों को 24 घंटे गांव में रुकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed