फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna Expressway Bus Accident Today News: defense minister rajnath singh spoke to DM agra

एक्सप्रेस वे बस हादसा: रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री से की बात, जिलाधिकारी को दिए ये निर्देश

Tue, 09 Jul 2019 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jul 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Expressway Bus Accident Today News: defense minister rajnath singh spoke to DM agra
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए बस हादसे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने आगरा के जिलाधिकारी से हादसे के संबंध में फोन पर जानकारी ली और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री योगी से भी हादसे के संबंध में बातचीत की। 
विज्ञापन

 

यह दर्दनाक हादसा सोमवार सुबह आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में हुआ। लखनऊ से दिल्ली जा रही एसी जनरथ बस एक्सप्रेस वे की रेलिंग तोड़ते हुए 60 नीचे झरना नाले में जा गिरी। हादसे में 29 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने बताया कि नाले से 29 शवों को निकाला जा चुका है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि हो सकता है चालक की आंख लगने की वजह से हादसा हुआ हो।

उपमुख्यमंत्री पहुंचे आगरा

Yamuna Expressway Bus Accident Today News: defense minister rajnath singh spoke to DM agra
झरना नाले में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बस हादसे के वक्त ज्यादातर लोग नींद में थे। 29 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को पुलिस ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 

यमुना एक्सप्रेस वे बस हादसे के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा हेल्पाइन नंबर जारी भी कर दिया गया है। हादसे से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इस नंबर 0562-2260001 पर संपर्क किया जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed