फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wrestling Competition organized by Indian Wrestling Federation in agra

भारत केसरी कुश्ती और जिला केसरी कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sun, 28 Oct 2018 04:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 28 Oct 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
Wrestling Competition organized by Indian Wrestling Federation in agra
रतीय कुश्ती महासंघ की ओर से आयोजित की गई कुश्ती प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

भारत केसरी कुश्ती और जिला केसरी कुश्ती में पहलवानों ने दमखम दिखाया। जीआईसी मैदान पर आगरा महोत्सव के अंतर्गत भारतीय कुश्ती महासंघ की ओर से आयोजित की गई कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर नवीन जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह, प्रतीक उपाध्याय, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, उदयभान सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, रामेश्वर चौधरी ने शिरकत की।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन जिला केसरी और भारत केसरी के लिए मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में कमेंट्री नरेंद्र शर्मा ने की। केशव अग्रवाल, गौरव बंसल, राकेश गर्ग, ब्रजमोहन बंसल, सुरेश चंद्र गर्ग, एमडी खान, विजय बंसल, राजकुमार चाहर, नेत्रपाल सिंह आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन

 

Wrestling Competition organized by Indian Wrestling Federation in agra
कुश्ती का रोचक मुकाबला। - फोटो : अमर उजाला
65 किलो भार वर्ग के मुकाबले:
यूपी के धर्मेश ने राजस्थान के राम प्रसाद को, राजस्थान के अदनान ने यूपी के उमेश, हरियाणा के संदीप ने यूपी के सागर, यूपी के अनीस ने यूपी के अवधेश, हरियाणा के सचिन ने हरियाणा के जयपाल, तेलंगाना के रणवीर ने झारखंड के जसकरण, हरियाणा के विकास ने एमपी के सूरज, आर्मी के नवीन ने चंडीगढ़ के  विजेंद्र, गुजरात के रणजीत ने झारखंड के इमरान, नेवी के अमित ने हरियाणा के मनीष कुमार, हरियाणा के विकास ने तेलंगाना के रघुवीर और आर्मी के नवीन ने गुजरात के रणजीत को हराया।

Wrestling Competition organized by Indian Wrestling Federation in agra
जीत के लिए दांव लगाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
74 किलो भार वर्ग के मुकाबले:
मध्य प्रदेश के गगनदीप ने गुजरात के कुलदीप, हरियाणा के ब्रजेश ने दिल्ली के नीलेश और नेवी के पंकज राणा ने हरियाणा के विनोद को हराया।
विज्ञापन

सहारा गांव की पहलवान बहनों का रहा दबदबा

Wrestling Competition organized by Indian Wrestling Federation in agra
भारत केसरी कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम। - फोटो : अमर उजाला

जिला केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में सहारा गांव का दबदबा रहा। विभिन्न भार वर्गों में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में तीन बहनों ने अपना लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में तीनों बहनों ने कोई न कोई स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में जिला केसरी कुश्ती के 50 किलो भार वर्ग सहारा गांव की नीलम सोलंकी पहले, पूनम सोलंकी दूसरे और सीमा सोलंकी व अकोला की पूनम पटेल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

Wrestling Competition organized by Indian Wrestling Federation in agra
जीत के लिए लगाया आखिरी दांव। - फोटो : अमर उजाला
55 किलो भार वर्ग में सैंया की सुधा बघेल को पहला, मलपुरा की रुबी भगौर को दूसरा और शाहगंज की सोनाली गोस्वामी और डिफेंस स्टेट की भावना यादव को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। 65 किलो भार वर्ग में सैंया की भारती पहले, शाहगंज की सलोनी दूसरे और मलपुरा की कौशकी व अकोला की सरिता संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

74 किलो भार वर्ग में सहारा गांव की सोनिया रावत पहले, शाहगंज की चंचल दूसरे और सहारा गांव की प्रीति सोलंकी व रामा सोलंकी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed