{"_id":"63958ea7f26dfd346c1b1d2a","slug":"wrestlers-chitranshu-abhishek-and-digambar-won-gold-in-sub-junior-up-state-wrestling-championship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: किसानों के पहलवान बेटों ने काटी 'सोने की फसल', चैंपियनशिप में खूब हुई धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: किसानों के पहलवान बेटों ने काटी 'सोने की फसल', चैंपियनशिप में खूब हुई धनवर्षा
Sun, 11 Dec 2022 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 Dec 2022 01:32 PM IST
सार
दिगंबर सोलंकी ने 110 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। चैंपियनशिप के दूसरे दिन 1,780 मुकाबले खेले गए। कुश्ती प्रेमी देर शाम तक आरसीएस स्कूल में डटे रहे।
विज्ञापन
रेसलिंग चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सब जूनियर यूपी स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप में शनिवार को किसानों के बेटों ने सोने की फसल काटी। जिले के 3 पहलवानों ने स्वर्ण पदक जीता और इसे अपने पिता को न्यौछावर किया, जिन्होंने पहलवानी में आने वाली हर बाधा को पार कराया। सहारा गांव में पूरे दिन जोश और जिद पर कई पहलवानों की कुश्तियां अड़ीं। कोच और समर्थक खिलाड़ी हौसला बढ़ाते रहे। आगरा के विजेता पहलवानों पर खूब धन वर्षा भी हुई।
सहारा गांव के आरसीएस मेमोरियल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शनिवार को खेली गई सब जूनियर यूपी स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप में आगरा के पहलवान चित्रांशु ने 55 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 45 किलो भार वर्ग में अभिषेक भगौर ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। दिगंबर सोलंकी ने 110 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। चैंपियनशिप के दूसरे दिन 1,780 मुकाबले खेले गए। कुश्ती प्रेमी देर शाम तक आरसीएस स्कूल में डटे रहे।
विज्ञापन
सहारा गांव के आरसीएस मेमोरियल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शनिवार को खेली गई सब जूनियर यूपी स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप में आगरा के पहलवान चित्रांशु ने 55 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 45 किलो भार वर्ग में अभिषेक भगौर ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। दिगंबर सोलंकी ने 110 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। चैंपियनशिप के दूसरे दिन 1,780 मुकाबले खेले गए। कुश्ती प्रेमी देर शाम तक आरसीएस स्कूल में डटे रहे।
विज्ञापन
रेसलिंग चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
जिला कुश्ती संघ के मुख्य संरक्षक राजकुमार चाहर ने बताया कि चैंपियनशिप में 610 पहलवानों ने भाग किया। स्कूल के प्रबंध निदेशक विकास भारद्वाज ने सभी का धन्यवाद दिया। संचालन रीनेश मित्तल ने किया। केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, समाजसेवी जितेंद्र चौहान, बबिता चौहान, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि, वैजंती देवी स्कूल्स ऑफ एजूकेशन के प्रबंध निदेशक तपेश शर्मा, मदनमोहन शर्मा, सीपी चौहान, कुश्ती के अंतरराष्ट्रीय कोच नेत्रपाल सिंह, बने सिंह पहलवान, मास्टर हॉकी के अध्यक्ष राजीव सोई आदि मौजूद रहे।
रेसलिंग चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
मैं भी पहलवान बनूंगा...
सहारा गांव में रेसलिंग चैंपियनशिप का जादू आसपास के गांवों के बच्चों पर चढ़ा हुआ है। मैट पर कुश्ती देखने के दौरान 10 से 13 साल के बच्चे वहीं पर एक-दूसरे से दांवपेंच लगाने लगे। कुश्ती देखने आए रोहित का कहना था कि कुश्ती देखकर मजा आ गया। मैं भी पहलवान बनूंगा।यूपी से खेलेंगे तीनों पहलवान
जिला कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि पहलवान चित्रांशु, अभिषेक और दिगंबर का चयन चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के बाद सब जूनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए यूपी की टीम में हुआ है।ये रहे परिणाम: फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन में खेली गई कुश्तियों के परिणाम:
-65 किलो भार वर्ग - मुजफ्फरनगर के हिमांशु ने स्वर्ण, मऊ के विवेक ने रजत और बागवत के मोहित व गाजियाबाद के मनीष ने कांस्य पदक जीता।-110 किलो भार वर्ग - मथुरा के पहलवान राजवीर ने स्वर्ण, श्यामली के सूरज ने रजत, अलीगढ़ के मुनेश और बागपत के उत्तम ने कांस्य पदक जीता।
-48 किलो फ्री स्टाइल - गाजियाबाद के मिथलेश ने स्वर्ण, एसपीसी सैफई के सहलोक कुमार ने रजत, मेरठ हॉस्टल के आशीष यादव और गौतमबुद्ध नगर के विशेष ने कांस्य पदक जीता
-85 किलो भार वर्ग - जौनपुर के पहलवान जयवीर सिंह ने स्वर्ण, मुजफ्फरनगर के शंकर ने रजत, गोरखपुर के अनुज और गौतमबुद्ध नगर के वीरेंद्र ने कांस्य पदक जीता।
-45 किलो भार वर्ग - एसपीसी गोरखपुर के प्रिंस ने स्वर्ण, गोरखपुर के शशिराज ने रजत, बागवत के जुनैद और वाराणसी के विकास ने कांस्य पदक जीता।
-48 किलो भार वर्ग - बागपत के उत्सव ने स्वर्ण, एसपीसी गोरखपुर के अतुल ने रजत और कानपुर के पवन व मेरठ के पहलवान आदिल ने कांस्य पदक जीता।
-55 किलो भार वर्ग - एसपीसी, सैफई के पहलवान चित्रांशु ने स्वर्ण, बागवत के विशाल ने रजत और गौतमबुद्ध नगर के दुर्गेश व मऊ के रेहान ने कांस्य पदक जीता।
-67 किलो भार वर्ग - बागपत के गुलबहार ने स्वर्ण, श्यामली के बादल ने रजत और गौतमबुद्ध नगर के अनिरुद्ध व गोरखपुर के अविनाश ने कांस्य पदक जीता।
-110 किलो भार वर्ग - आगरा के दिगंबर सिंह ने स्वर्ण, वाराणसी के निशांत ने रजत, गोरखपुर के सत्यम और मऊ के अरसलन ने कांस्य पदक जीता।