{"_id":"6383ab7e935da764165bfdb2","slug":"wrestler-abhishek-s-bet-created-storm-kasganj-news-agr554991654","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पहलवान अभिषेक के दांव से तूफान चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पहलवान अभिषेक के दांव से तूफान चित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला कुश्ती संघ ने रविवार को प्रभुपार्क में दो दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया। प्रतियोगिता में शहर के अभिषेक ने तूफान पहलवान को हराकर जिला केसरी का खिताब जीता।
बाबूलाल की स्मृति में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव सुुरेश उपाध्याय, पालिका प्रतिनिधि राजवीर साहू, देवप्रकाश ने किया। जिला केसरी कुश्ती के लिए 11 पहलवानों के बीच मुकाबला हुआ। जिला केसरी का फाइनल मुकाबला कासगंज के अभिषेक और सिरावली के पहलवान तूफान के बीच हुआ। अभिषेक पहलवान ने अपने दांवपेच से तूफान को पराजित कर जिला केसरी का खिताब अपने नाम किया।
जिला कुमार के खिताब के लिए 21 पहलवानों ने कुश्ती में हिस्सा लिया। इसमें सहावर के पहलवान तौफीक ने सियपुर के पहलवान को चित कर कुश्ती अपने नाम की। जिला बाल केसरी के लिए 9 पहलवानों ने कुश्ती में हिस्सा लिया। इसमें नगला मोती के पहलवान शैलेष ने कासगंज के हनी सिंह को पटखनी देकर बाल किशोर का खिताब अपने नाम किया। संचालन ब्रजेश पहलवान ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। विजेता पहलवानों को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. शशिलता चौहान, रविंद्र मिश्रा, राम प्रवेश पहलवान, हरवीर भारतीय, आदित्य गौतम, सुशील यादव, अश्वीन लोधी, पुष्पेंद्र कुमार, सत्यपाल कश्यप, कबीर प्रताप सिंह, सलीम, राजाराम नागर, निक्की निर्भय, अतुल यादव आदि उपस्थित रहे।
दिव्यांग पहलवान के दांव से चित्त हुआ शाकिर
दंगल में दिव्यांग पहलवान जगदीश के नाम की घोषणा हुई। जैसे ही जगदीश अखाड़े में आया तो सहावर के शाकिर ने उससे हाथ मिलाकर कुश्ती की पेशकश की। इस दौरान जगदीश की दांवपेच के आगे शाकिर की एक न चली। जगदीश ने शाकिर को चारों खाने चित कर कुश्ती जीत ली। इससे दंगल देखने आए दर्शकों ने जगदीश की खूब तारीफ की। जगदीश को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।