फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wounds on hands and blood scattered around Farmer's dead body found hanging on tree

UP: हाथों पर जख्म और आसपास बिखरा खून...पेड़ पर ऐसे हाल में लटका मिला किसान का शव; देखकर कांप गए लोग

Mon, 24 Jun 2024 12:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 12:41 PM IST
सार

आगरा के किरावली क्षेत्र में किसान का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके हाथों पर जख्म थे और आसपास खून बिखरा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

 

विज्ञापन
Wounds on hands and blood scattered around Farmer's dead body found hanging on tree
जांच में जुटी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एक किसान का शव पेड़ पर लटका मिला। उसके हाथों पर जख्म के निशान मिले। आसपास खून बिखरा हुआ था। लोगों ने जब ये दृश्य देखा तो हैरान रह गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से एक कागज भी मिला है। माना जा रहा है कि ये सुसाइड नोट है। वहीं मृतक के परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


 

थाना किरावली क्षेत्र के गांव गढ़ी विचित्रा में सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे जब लोग खेतों की ओर जा रहे थे, तो उन्हें पेड़ पर लटका हुआ शव दिखाई दिया। ग्रामीण पास पहुंचे तो पता चला कि ये शव गांव के ही रहने वाले 57 वर्षीय किसान वीरेंद्र पुत्र नेम सिंह का है। शव की हालत देख गांव के लोग कांप गए। सूचना पर मृतक के परिवारीजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

 

मौके पर पहुंची एसीपी अछनेरा पूनम सिरोही, डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने लोगों से पूछताछ की। इस दौरान डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक की टीम ने भी वहां से साक्ष्य जुटाए।  पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। परिवार के लोग इसे हत्या बता रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed