{"_id":"62780110a8815476e27fd249","slug":"worshiped-mothers-and-took-blessings-mainpuri-news-agr532863673","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृ दिवस पर माताओं का पूजन कर लिया गया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृ दिवस पर माताओं का पूजन कर लिया गया आशीर्वाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। रविवार को मातृ दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। घरों में मां की आरती उतारकर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई। कई स्कूलों में मातृ दिवस पर हुए। इनमें बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
शहर के मोहल्ला राजा का बाग स्थित एसजेडी पब्लिक स्कूल में हुई गोष्ठी में प्रधानाचार्य लोकेंद्र पाल ने कहा कि मां जीवनदायिनी है। मां के चरणों में स्वर्ग होता है। विनय, संतोष श्रीवास्तव, नीतू, राजश्री, कंचन, दामिनी, मधु, प्रिया, शिखा, अर्चना, शिवानी, दीक्षा, सपना और चुन्नी मौजूद रहे। आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल एकेडमी में कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय की प्रबंधक अनुपम गुुप्ता और प्रधानाचार्य प्रियंका गुप्ता ने किया। प्रबंधक ने कहा कि ईश्वर प्रत्येक स्थान पर पहुंच नहीं सकता है इसलिए उसने मां को पृथ्वी पर भेजा है। प्रधानाचार्य प्रियंका गुप्ता ने कहा कि मां है तो दुनियां की खुशी है। विद्यालय में प्रतियोगिताएं भी हुईं। सीतू राठौर, दरक्षा खॉन, नेहा खान, सोनल गुप्ता, तुलिका, अरुणा कुलश्रेष्ठ, शर्ली मसीह, आस्था मिश्रा, अनुग्रह कुदेशिया मौजूद रहीं।
------
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं
शहर के स्टेशन रोड स्थित मैरिज होम में जैक एन जिल स्कूल की ओर से मदर्स डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ महिला एसओ सविता देवी ने मां सरस्वती की पूजा कर किया। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रबंधक राहुल अग्रवाल ने महिलाओं और प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया। महिला एसओ ने कहा कि मां ही बच्चे की पहली अध्यापिका होती है। संचालन सोनाली ने किया।
विज्ञापन
-----
पौधरोपण किया गया
करहल में प्रभागीय कार्यालय परिषद में वन क्षेत्राधिकारी केके जैन के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक पौधे रोपित किए गए। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अशोक, गुलाब, कनेर, आम, बेहड़ा, आमला, पीपल, अमरुद जैसे कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान शोभाराम यादव, एसएन मौर्य प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग मौजूद रहे।
त्योग करुणा का पहला चरण है ये मां,
नेह का शील का अवतरण है ये मां।
प्यार ममता का माखन लुटाता हुआ,
वो सुनहरा अंत:करण है ये मां
-ऊषा त्रिपाठी, कवयित्री