{"_id":"5b75107d42c792782660a493","slug":"worshipe-for-atal-bihari-vajpayee-to-be-healthy-in-bateshwar-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं, बटेश्वर में लोग कर रहे हवन-पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं, बटेश्वर में लोग कर रहे हवन-पूजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत खराब होने की खबर ने आगरा वासियों को व्याकुल कर दिया है। दिल्ली के एम्स में उनको फुल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।
वाजपेयी की नाजुक हालत को देखते हुए देशभर में उनके शीघ्र स्वस्थ के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। आगरा के बटेश्वर में अटल बिहारी वाजपेयी की दीर्घायु के लिए स्थानीय लोग पूजा-हवन कर रहे हैं।
बटेश्वर की सरजमीं पर खेलकूद कर बडे़ हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बिगड़ने और उनके एम्स में भर्ती होने की खबर लगते ही मंदिरों में अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
अटल जी के पारिवारिक भतीजे 79 वर्षीय रमेश बाजपेयी और उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी ने उनकी अच्छी सेहत की कामना की। बटेश्वर में रह रहीं अटल जी की भांजी बहू गंगा देवी उनकी तबियत खराब होने की सूचना के साथ विचलित हो उठीं।