फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Voluntary Blood Donation Day: 34 Unit Blood In Firozabad

अमर उजाला फाउंडेशन: फिरोजाबाद में 34 लोग रक्तदान कर बने महादानी, मेडिकल कॉलेज में लगा शिविर

Mon, 14 Jun 2021 06:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 14 Jun 2021 06:41 PM IST
सार

शिविर में अन्य लोगों ने हीमोग्लोबिन की जांच कराकर जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने का संकल्प लिया। रक्तदानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
World Voluntary Blood Donation Day: 34 Unit Blood In Firozabad
फिरोजाबाद में लगाया गया रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  इस दौरान 34 लोग स्वैच्छिक रक्तदान कर महादानी बने। शिविर में अन्य लोगों ने हीमोग्लोबिन की जांच कराकर जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने का संकल्प लिया। रक्तदानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में मेयर नूतन राठौर, प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा, सीएमएस डा. आलोक कुमार और ब्लड बैंक प्रभारी डा. गरिमा सिंह, डा. नवीन जैन ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। डॉ. गरिमा ने बताया कि यह रक्त गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर दिया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बीएस गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने रक्तदान किया। जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, प्रकाश निधि गर्ग, एसए ब्लड डोनेशन क्लब के अध्यक्ष अमित गुप्ता, रेडक्रास सोसायटी के बद्री विशाल माथुर, भारतीय स्वाभिमान फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष सीमा उपाध्याय, अशोक गर्ग, सुमन गौतम, असलम भोला, भारतीय सवर्ण महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष संजीव उपाध्याय, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष लवनेश बौद्ध ने भी शिविर में लोगों का उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन


इन लोगों ने किया रक्तदान
बीसीसीआई कोच विकास पालीवाल, प्रो. नवीन माहेश्वरी, शिक्षक रवीश प्रकाश शर्मा, सुनीत सक्सेना, प्रवीन गुप्ता, यूटा जिलाध्यक्ष जया शर्मा, पिंटू जैन, अजीत यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, कांग्रेस नेेता मनोज भटेले, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चांद कुरैशी, कांग्रेस महानगर प्रवक्ता सौरभ पोरवाल, रजत उपाध्याय, नीरज शर्मा, सनी भटनागर, जितेंद्र कुमार, सुमन गौतम, शान मोहम्मद, सचिन गुप्ता, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह, उपाध्यक्ष राहुल भास्कर, शिवांशु गुप्ता, शिव कुमार, जेवी, देशपाल, संदीप जैन, आलोक यादव, राहुल गोयल, रेखा चौहान, रामलखन आदि ने रक्तदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान करने से खुशी मिलती है। हमारे रक्त से किसी न किसी की जान बचती है। अन्य लोगों को भी जागरूक करूंगा कि रक्तदान करें। डॉ. नवीन माहेश्वरी, प्रोफेसर

- रक्तदान करने से डर लगता था लेकिन मुझे जानकारी मिली कि शिविर लग रहा है। मैं डर को खत्म कर पुण्य कमाने आया। रक्तदान के बाद मुझे खुशी मिली।  सनी भटनागर

- रक्तदान से पहले जितना डर लगता है, उतना ही रक्तदान के बाद सुकून मिला। पहली बार रक्तदान करने का अनुभव अच्छा रहा। लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित करूंगा। राहुल भास्कर
 
- किसी को जिंदगी देना पुण्य का कार्य है। हमारे रक्त से किसी की जिंदगी बचे तो इससे बेहतर क्या हो सकता है? ‘अमर उजाला’ द्वारा शिविर का आयोजन किया जाना सराहनीय कदम है। अजीत यादव

आगरा: खेलते समय सौ फीट गहरे बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम, एनडीआरएफ और सेना ने बचाया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed