फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Museum Day 2024 mughal emperor shahjahan poisonous food identification plate Color Change

विश्व संग्रहालय दिवस 2024: शाहजहां की वो प्लेट, जिसमें जहरीला खाना रखते ही बदल जाता था रंग; फिर टूट जाती थी

Sat, 18 May 2024 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 May 2024 10:18 AM IST
सार

मुगल बादशाह  शाहजहां को जिस प्लेट में खाना दिया जाता था, वो बेहद खास थी। इस प्लेट में यदि जहरीला खाना परोसा जाता तो ये रंग बदलती है। इतना ही नहीं बाद में ये टूट भी जाती है। ये प्लेट म्यूजियम में रखी हुई है। 
 

विज्ञापन
World Museum Day 2024 mughal emperor shahjahan poisonous food identification plate Color Change
ज़हरीला खाना डालते ही टूट जाती थी शाहजहां की प्लेट... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा का जैसा अनूठा ताजमहल है वैसा ही अनूठा उसका म्यूजियम भी। ताजमहल परिसर के जल महल में बने म्यूजियम में मुगल काल की कई दुर्लभ चीजें रखी हुई हैं। इसमें खास तौर पर वह प्लेट है, जिसमें जहरीला खाना रखते ही यह रंग बदल देती है।
विज्ञापन


1906 में हुई थी लॉर्ड कर्जन के कहने पर ताज महल के मुख्य प्रवेश द्वार के पश्चिम की ओर दो षटकोणीय कमरों में ताज म्यूजियम स्थापित किया गया था। बाद में इसे जलमहल में शिफ्ट कर दिया गया। इसमें ताजमहल और आसपास का नक्शा है।
विज्ञापन

मुगल काल की पांडुलिपियों, सरकारी फरमानों, सुलेख के नमूने (कुरान की आयतें लिखने की शैली), हथियार, बर्तन, योजनाएं और ताज परिसर के चित्र, पेंटिंग, जड़ाऊ काम, आगरा किले के दो संगमरमर के स्तंभ रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
Trending Videos

1612 की चहल मजलिस की पांडुलिपि
ताज म्यूजियम में वर्ष 1612 की चेहल मजलिस की एक पांडुलिपि है, जिस पर 4 फरवरी 1628 की रॉयल मुगल सील के तहत सम्राट शाहजहां के हस्ताक्षर हैं। ब्रिटिश कलाकार डैनियल के वर्ष 1795 में बनाए गए ताजमहल के दो चित्र यहां रखे गए हैं। ताजगंज के मकबरे के बगीचे में फलों की नीलामी का विवरण दर्ज करने वाला मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय के काल का जनरल पेरोन का एक आदेश भी प्रदर्शित किया गया है।

म्यूजियम अपग्रेड किए
अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल और फतेहपुर सीकरी के दोनों म्यूजियम अपग्रेड किए गए हैं। पर्यटक यहां आकर मुगल इतिहास के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी ले सकते हैं। विश्व संग्रहालय दिवस पर नए रंग रूप में हमने दोनों म्यूजियम को जनता के सामने प्रस्तुत किया है। 

अधूरा है छत्रपति शिवाजी म्यूजियम का काम
ताजमहल पूर्वी गेट स्थित मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी म्यूजियम रख दिया गया लेकिन साल 2016 में पूरा होने के लक्ष्य के बाद भी 8 साल बाद भी अधूरा पड़ा है। 5 साल से प्रदेश सरकार ने शिवाजी म्यूजियम के लिए कोई बजट नहीं दिया। यह देश का पहला म्यूजियम था जिसे प्री कास्ट तकनीक के जरिए एक साल में ही पूरा करने का प्रदेश सरकार का विचार था लेकिन सरकार बदलते ही इसका काम रोक दिया गया। इस पर 100 करोड़ रुपये अब तक खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed