{"_id":"5fb693d5dfdd8a3a5a7c1126","slug":"world-children-s-day-school-girl-ishika-bansal-will-take-charge-of-police-officer-for-one-day-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Children's Day: आगरा में 10वीं की छात्रा इशिका बंसल होंगी एक दिन की थानेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Children's Day: आगरा में 10वीं की छात्रा इशिका बंसल होंगी एक दिन की थानेदार
Fri, 20 Nov 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
दसवीं की छात्रा इशिका बंसल
- फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर शुक्रवार को आगरा की दसवीं की छात्रा इशिका बंसल को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया जाएगा। वह सुबह 10 बजे थाना हरीपर्वत का चार्ज संभालेंगी। दिनभर पुलिस के साथ रहेंगी। इस दौरान घटनाओं की जानकारी से लेकर कर्मचारियों को दिशानिर्देश देंगी। इस दौरान अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि इशिका बंसल सेंट कॉनरेड इंटर कॉलेज की दसवीं की छात्रा हैं। उन्हें एक दिन के थाना प्रभारी के लिए चुना गया है। इशिका से पूछा गया कि वह एक दिन का थाना प्रभारी बनेंगी तो क्या करेंगी। इस पर उन्होंने कहा कि हर पीड़ित को न्याय मिले। पुलिस की सक्रियता से अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब न हों, यही उनकी प्राथमिकता है।
इशिका बंसल की कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी पहली किताब सातवीं कक्षा में लिखी थीं। कवि डॉक्टर कुमार विश्वास, दिल्ली के कवि डा. हरीश अरोड़ा, गजलकार अशोक रावत समेत कई कवियों की 80 से अधिक हिंदी कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद कर चुकी हैं। इसके अलावा कई मंच पर उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।