{"_id":"60b8692e2a2dd214487a7fc7","slug":"world-bicycle-day-2021-immunity-boost-ride-bycycle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व साइकिल दिवस: आगरा में साइकिल की बदली पहचान...अब सेहत की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व साइकिल दिवस: आगरा में साइकिल की बदली पहचान...अब सेहत की सवारी
Thu, 03 Jun 2021 11:01 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:01 AM IST
सार
ताजनगरी में 12 साइकिल क्लब हैं और करीब सौ से अधिक परिवारों के लोग जुड़े हैं।
विज्ञापन
विश्व साइकिल दिवस: आगरा के शोरूम में रखीं साइकिलें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी के लोग सेहत सुधारने के लिए साइकिल की सवारी कर रहे हैं। मोटापा की समस्या है, ब्लड प्रेशर संतुलित करना है या फेफड़ों की कसरत करनी है...साइकिल चलाई जा रही है। विगत समय में यह ट्रेंड बढ़ा है। कोरोना काल में सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ी है तो साइकिल के सवार भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
ताजनगरी में करीब 12 साइकिल क्लब बन चुके हैं। इनसे 100 से अधिक परिवारों के सदस्य जुड़े हैं। यह लोग फिट रहने के लिए साइकिल चलाने के जागरूक कर रहे हैं। पर्यावरण के लिए काम कर रहे पर्यावरणविद् भी बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
शहर में एक बड़े वर्ग के बीच साइकिल वाहन के साथ कसरत का उपकरण भी बन गई है। गियर वाली साइकिलों की ओर युवाओं का रुझान बढ़ा है हालांकि सामान्य साइकिल की बिक्री को यह मात नहीं दे पाई हैं। कारोबारियों के अनुसार गियर वाली साइकिल और सामान्य साइकिल की बिक्री के बीच अभी भी 25:75 का अनुपात है।
विज्ञापन
साइकिल क्लब के लोग
- फोटो : अमर उजाला
21 गियरों तक की साइकिल
बच्चों को गियर की साइकिल काफी पसंद आ रही हैं। 21 गियरों तक की साइकिल बाजार में मिल रही हैं। 15 हजार रुपये से शुरू होकर पचास हजार रुपये तक की साइकिल बाजार में खूब बिक रही हैं। पर्यावरण की शुद्धता और सेहत को लेकर लोग पहले से सजग हुए हैं। - प्रिंस सेठी, संचालक, साइकिल शोरूम
साइकिल चलाने के पांच लाभ
. शरीर में खून का प्रवाह अच्छा बना रहता है।
. शरीर की सभी मांसपेशियां मजबूत रहती हैं।
. वजन और मोटापे पर नियंत्रण होता है।
. आर्थराइटिस, हृदय रोगों और कैंसर का खतरा कम होता है।
. फेफड़ों की कसरत होती है। इनके काम करने की क्षमता बढ़ती है।
(जैसा कि डॉ. कैलाश चंद सारस्वत ने बताया)

सेहत के लिए चलाता हूं साइकिल
पिछले पांच साल से हर रोज सात से दस किलोमीटर साइकिल चला रहा हूं। अच्छी सेहत के लिए इससे ज्यादा अच्छा व्यायाम कोई दूसरा नहीं है। अपने बच्चों को भी रोज साइकिल चलवाता हूं। - विशाल कौशल, कमला नगर
स्वस्थ रहना है तो साइकिल चलाएं
मैं अपने को स्वस्थ रखने के पिछले पांच साल से लगातार साइक्लिंग कर रहा हूं। मेरा मानना है कि अगर किसी को भी पूर्ण रूप से स्वस्थ रहना है, तो सभी एक्सरसाइज की कुंजी सिर्फ साइकिल चलाना है। -तरुण बघेल, सदस्य, आगरा साइक्लिस्ट क्लब
प्रदेश में दो साल में खुले 500 साइकिल क्लब
उत्तर प्रदेश के पूर्व खेल मंत्री और उत्तर प्रदेश साइकिल एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसकल गुर्जर का कहना है कि दो साल पहले हमने पूरे प्रदेश में 500 साइकिल क्लब खोलने का जो लक्ष्य रखा था, उसे सन 2020 में पूरा कर दिया। हमारी इस पहल का असर ये दिखाई दिया कि लोगों में अपने को फिट रखने के लिए साइकिल चलाने को लेकर जागरूकता बढ़ी। गुर्जर का कहना है कि इस साल के अंत तक पूरे प्रदेश में साइकिल क्लब की संख्या 800 से ऊपर हो जाएगी।
सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी लें शपथ
ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) सदस्य इंजीनियर उमेश शर्मा कहते हैं कि लोगों से हमेशा आह्वान करता रहा हूं कि थोड़ी दूरी या अकेले जाने के लिए साइकिल का उपयोग करें। यह स्वास्थ्य के साथ ही पर्यावरण की शुद्धता के लिए भी काफी जरूरी है। शर्मा कहते हैं कि सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को यह प्रण लेना चाहिए कि हफ्ते में कम से कम एक दिन साइकिल जरूर चलाएं।
आगरा: लापता युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, आरोपी युवकों को पुलिस ने पकड़ा