फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   world arthrites day

दूषित खान-पान और कुर्सी पर लगातार बैठने से बढ़ रहे गठिया के रोगी

Sun, 11 Oct 2020 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
world arthrites day
मैनपुरी। खान पान के साथ ही तेजी के साथ बदलती जीवनशैली लोगों को कई प्रकार की गंभीर बीमारियां दे रही है। असमय काम ओर दूषित खान-पान के कारण लोग गठिया (ऑर्थराइटिस) के शिकार हो रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार जिला अस्पताल पहुंचने वाला हर 15वां व्यक्ति गठिया के रोग से पीड़ित है। हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास प्रतिदिन 150 से 200 मरीज गठिया की समस्या के चलते पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान समय में गठिया के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास हर रोज 150 से 200 मरीज गठिया की समस्या से पीड़ित होने पर पहुंच रहे हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार बताते हैं कि लोग बाजारों की चीजें अधिक खा रहे हैं ये मानव शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक हैं। इसके अलावा लगातार कुर्सी पर बैठ कर काम करने से भी गठिया की शिकायत हो रही है। डॉक्टर के अनुसार जिले में 30 साल से अधिक आयु के लोग इस बीमारी से अधिक पीड़ित हैं। ऐसे लोगों के लिए जरूरी है कि वे नियमित व्यायाम करें और बाहर की अधिक तेल युक्त चीजों के सेवन करने से बचें।
विज्ञापन

क्या है गठिया (आर्थराइटिस)
गठिया रोगी को एक या कई जोड़ों में दर्द, अकड़न या सूजन आ जाती है। नाड़ी की गति तेज हो जाती है, ज्वर होता है, वेगानुसार संधिशूल में भी परिवर्तन होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठिया के लक्षण
- जोड़ों के लचीलेपन में कमी
- जोड़ों को ज्यादा हिला डुला नहीं सकना
- जोड़ों की विकृति
- जोड़ो के आस-पास गर्माहट महसूस होना।
- वजन घटना और थकान
- अविशिष्ट बुखार
- चलने पर संधि शोथ वाले जोड़ों की आवाज
बचाव के उपाय
- डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवाइयां नियमित रूप से लें।
- शारीरिक वजन पर नियंत्रण रखें।
- स्वास्थ्यप्रद भोजन करें।
- डॉक्टर द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार नियमित व्यायाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed