फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   workes should be prepare for election

कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुटें

Sat, 13 Feb 2021 05:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
workes should be prepare for election
मैनपुरी। कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान की बैठक शनिवार को मंडी धर्मदास स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कार्यकर्ता चुनाव के लिए जुटें। पंचायत और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी। संगठन की बूथ स्तर तक कमेटी गठित की जाएं।
विज्ञापन

संगठन सृजन अभियान की बैठक में जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा पंचायत चुनाव सिर पर आ गए हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं। चुनाव जीतने के लिए सक्रिय कार्यकर्ता और मजबूत बूथ होना जरूरी है। बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाए। हर बूथ पर कम से कम पंाच सक्रिय कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर उनको जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने कहा भाजपा सरकार समाज को तोड़ने का काम कर रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों से किसान का कोई भला होने वाला नहीं है। किसान कानून का लाभ पूंजीपतियों को ही मिलेगा। कांग्रेस अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने के साथ ही भाजपा सरकार की नाकामियां जनता को गिनाएगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड, मनोज शाक्य, संतोष यादव, कौशल किशोर, फरीद अली, विकास गौतम, कैलाश उपाध्याय, चंद्रप्रकाश दुबे, नरेंद्र सिंह, धारम सिंह, प्रियांक यादव, रजनीश कठेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed