फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   workers of Jawaharpur Thermal Power Project went on strike

Etah: वेतन न मिलने से फैला आक्रोश, जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना के श्रमिकों ने की हड़ताल

Sat, 03 Aug 2024 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 12:13 PM IST
सार

जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना के श्रमिकों को पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। इस बात से नाराज श्रमिकों ने हड़ताल कर दी। 
 

विज्ञापन
workers of Jawaharpur Thermal Power Project went on strike
श्रमिकों ने की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के मलावन स्थित निर्माधीन जवाहर तापीय परियोजना में श्रमिक हड़ताल पर हैं। श्रमिकों का कहना है कि उन्हें पांच माह से पारश्रमिक नहीं मिला है। इससे उनके सामने समस्या खड़ी हो गई है। पारश्रमिक देने के नाम पर उन्हें बार-बार आश्वासन दे दिया जाता है।
विज्ञापन


जवाहर तापीय परियोजना के निर्माण का कार्य कोरिया कंपनी को मिला है। कोरिया कंपनी के अंडर में कई कंपनियां कार्य कर रही हैं। इन कंपनियों में जनपद के अलावा पास पड़ोस के जनपद वही दूसरे प्रदेशों के श्रमिक कार्य कर रहे हैं। श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें पांच माह से पारिश्रमिक नहीं मिला है। दुकानदारों ने राशन आदि देना बंद कर दिया है। इससे उनके सामने समस्या खड़ी हो गई है। 
विज्ञापन


वे लोग यहां किराए के मकान में रह रहे हैं। किराएदार भी अब किराए को लेकर परेशान करने लगे हैं। श्रमिकों ने बताया 26 जुलाई को उन्होंने हड़ताल की थी। इस पर पुलिस प्रशासन और अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि 2 अगस्त को उनका भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। शुक्रवार को भी श्रमिक परियोजना के अंदर गए, लेकिन उन्होंने हड़ताल कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही परियोजना के दोनों गेटों पर श्रमिक जमा हो गए। उन्होंने किसी को अंदर नहीं जाने दिया। श्रमिकों की हड़ताल पर मलावन थाने की पुलिस सहित अन्य अधिकारी मौके पर जा पहुंचे। लेकिन श्रमिक किसी की बात को सुन नहीं रहे हैं उनका कहना है उन्हें पहले 5 माह का बकाया पारिश्रमिक दिलाया जाए। इसके बाद ही कार्य शुरू किया जाएगा।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed