{"_id":"625da1d2d06ebc0b3c75c9a1","slug":"workers-died-by-falling-from-building-kasganj-news-agr530695155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिर कर मजदूर की मौत-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिर कर मजदूर की मौत-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम बहरोजपुर के एक मजदूर की दिल्ली में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिर की मौत हो गई। उसका शव सोमवार को गांव पहुंचते ही परिजन में कोहराम मच गया।
दिल्ली में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मौत का शिकार हिर्देश (23) निवासी ग्राम बहरोजपुर सिकंदरपुर वैश्य हुआ। वह रविवार को दिल्ली के कल्याणपुरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सात मंजिला बिल्डिंग पर कार्य कर रहा था। तभी उसका किसी तरह से संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया और गंभीर घायल हो गया। आस-पास काम कर रहे अन्य मजदूर मौके पर एकत्रित हो गए। वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो वह भी दिल्ली पहुंच गए। उसका शव आज सोमवार को गांव में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। अन्य ग्रामीण भी उसके घर पर पहुंच गए। ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
मासूम के सिर से उठा पिता का साया
कासगंज। हिर्देश की शादी दो वर्ष पूर्व ही हुई थी। उसकी एक वर्षीय मासूम बेटी है। उसकी मौत से मासूम के सिर से पिता का साया उठा गया। उसकी पत्नी लक्ष्मी का रो रो कर बुरा हाल है।