फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Worker returning from factory shot in Firozabad

Firozabad: फैक्टरी से काम कर लौट रहे श्रमिक को मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती 

Fri, 27 May 2022 05:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 May 2022 05:48 PM IST
सार

छोटे से झगड़े के बाद श्रमिक को उस समय गोली मार दी गई, जब वह फैक्टरी से वापस घर जा रहा था। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  
 

विज्ञापन
Worker returning from factory shot in Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद के गांव गुंदाऊ के समीप बाइक सवार श्रमिक को बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी। वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ा। घायल युवक को परिजन सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जा रहा था घर 

लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव वासदेवमई निवासी जयवीर (45) बृहस्पतिवार रात कारखाने से काम कर बाइक से गांव जा रहा था। पीड़ित ने बताया कि वह लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव गुंदाऊ के समीप पहुंचा था। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उस पर गोली चला दी। गोली हाथ में लगी और वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आरोपी मौके से भाग गए।

विज्ञापन

पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती 

लाइनपार थाना पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंचे। उसे अस्पताल लेकर आए। पीड़ित का कहना है कि बुधवार को गांव के ही कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था। विवाद को लेकर उसको जान से मारने की नियत से गोली चलाई है, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। थानाध्यक्ष लाइनपार आजादपाल सिंह का कहना है कि युवक को गोली लगी है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed