फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Worker dies after falling from under-construction bridge of Kali river, uproar

Agra News: काली नदी के निर्माणाधीन पुल से गिरकर श्रमिक की मौत, हंगामा

Mon, 29 May 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling from under-construction bridge of Kali river, uproar
कासगंज। क्षेत्र में काली नदी के निर्माणाधीन पुल से गिरकर श्रमिक घायल हो गया। उसे अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया। जब परिजन उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे तो उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बाद परिजन और आक्रोशित माने।
विज्ञापन



हजारा नहर के निकट काली नदी पर पुल का निर्माण हो रहा है। जहां श्रमिक कार्य में लगे हुए हैं। निर्माणाधीन पुल पर कार्य करते समय श्रमिक बलवीर (42) निवासी नगला बीच ढोलना अचानक पुल से गिर गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति को गंभीर बताया और उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर जा रहे थे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन उसके शव को ले आया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप था कि बिना पंचनामा आदि की कार्रवाई के शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। इस पर आक्रोशित परिजनों एवं अन्य अक्रोशितों ने हगांमा किया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा के समझाने पर आक्रोशित मान गए।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मृतक श्रमिक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी मामलें में कोई तहरीर नहीं दी गई हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed