फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Worker dies after falling from the roof of a hotel under construction.

Agra News: निर्माणाधीन होटल की छत से गिरकर मजदूर की मौत

Sun, 12 Jul 2026 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling from the roof of a hotel under construction.

विज्ञापन
आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में पर्यटन थाने के सामने निर्माणाधीन होटल की छत से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। मृतक अजय कुमार (40) निवासी जीवनी मंडी है। पत्नी राधा ने बताया कि पति अजय मजदूरी करते थे। शनिवार सुबह वह मजदूरी के लिए निकले थे। उन्होंने बताया था कि फतेहाबाद रोड पर पर्यटन थाने के सामने निर्माणाधीन होटल में काम मिला है। रात आठ बजे फोन पर पति के बिल्डिंग की छत से गिरने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उनकी मौत और शव को पोस्टमार्टम गृह भेजने की जानकारी दी गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामला दुर्घटना का है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजन होटल मालिक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed