फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Worker died after falling in tank while cleaning safety tank in Agra

Agra News: सफाई करते समय सेफ्टी टैंक में गिरा मजदूर, चंद मिनटों में ही तोड़ दिया दम; परिवार में कोहराम

Thu, 18 May 2023 08:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 May 2023 08:49 AM IST
सार

आगरा में सफाई करते समय मजदूर सेफ्टी टैंक में गिर गया। इससे15 मिनट में ही उसकी मौत हो गई। घटना का खबर पाकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Worker died after falling in tank while cleaning safety tank in Agra
इसी टैंक में हुआ हादसा, मजदूर चांद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार दोपहर को कपड़ा व्यापारी के घर में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान हादसा हो गया। सफाई करते समय युवक की गिरने से मौत हो गई। दो युवक गिरने से बचे। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची, लेकिन मृतक के परिजन ने कोई शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन


घटना कमला नगर थाना क्षेत्र के आनंदपुरी कॉलोनी में हुई। यहां के निवासी कपड़ा व्यापारी के घर में सेफ्टी टैंक है। इसकी सफाई के लिए व्यापारी ने चार सफाई कर्मचारी बुलाए थे। दोपहर में चारों ने सेफ्टी टैंक का पत्थर हटाया। इसके बाद सीढ़ी लगाई। तीन कर्मचारी ऊपर बैठ गए, जबकि एक सीढ़ी लगाकर टैंक से बाल्टी से पानी निकाल रहा था।

विज्ञापन

परिजन का व्यापारी से हो गया समझौता

इसी दौरान शिवपुरी के रहने वाले चांद (35) का पैर फिसल गया। वह टैंक में गिर गया। उसके साथ काम कर रहे दो कर्मचारी बाल-बाल बचे। उन्हें लोगों ने पकड़ लिया। 15 मिनट तक चांद पड़ा रहा। बाद में सीढ़ी से कुछ लोग अंदर गए। उसे बाहर निकाला गया। गृहस्वामी उसे पास के अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन आ गए। हालांकि पुलिस को जानकारी नहीं दी गई। कपड़ा व्यापारी से समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ली घटना की जानकारी

थाना प्रभारी विपिन गौतम ने बताया कि टैंक की सफाई करने गए सफाईकर्मी चांद की मौत होने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर गई थी। घटना की सही निकली। मगर, जिस घर में हादसा हुआ, उसके मालिक ने कोई लिखित में नहीं दिया। इसके अलावा मृतक की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के परिवार में कोहराम

क्षेत्रीय पार्षद हरिओम गोयल ने बताया कि सफाईकर्मी चांद की मौत हुई है। उसके दो बच्चे हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चांद नगर निगम के लिए काम करता था। सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक ड्यूटी करता था। इसके बाद किसी के बुलाने पर सफाई करने जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed