फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Work together for the development of the village: Block chief

गांव के विकास के लिए मिल कर करें कार्य: ब्लॉक प्रमुख

Wed, 29 Dec 2021 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Work together for the development of the village: Block chief
मैनपुरी। घिरोर ब्लॉक में बुधवार को आयोजित बैठक में सचिव, प्रधान व रोजगार सेवक मौजूद रहे। इसमें ब्लॉक प्रमुख ने गांव के विकास के लिए सभी से मिलकर काम करने की बात कही। ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव ने सभी से कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा के माध्यम से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य व रोजगार दिए जा रहे हैं। सभी लोग विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करें ताकि लोगों के बीच विकास नजर आए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार मनरेगा के सभी भुगतान बीडीओ व प्रमुख के डिजीटल हस्ताक्षर से होंगे। अब किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी। कार्य सत्यापन के बाद ही भुगतान होंगे। रोजगार सेवक व प्रधान आपस में मतभेद न रखें। मिल जुलकर विकास कार्य कराएं। एमओआईसी डाक्टर प्रवीन कुमार ने कोविड 19 से सुरक्षा और बचाव को लेकर अहम जानकारियां दीं।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान अखलेश यादव, कल्लू यादव, रामजी यादव, मनभावन शाक्य, धीरू तोमर, अनुज यादव, अजय बघेल, राजेंद्र शाक्य, अनमोल यादव, महेश शाक्य, रामबहादुर, मकरंद, अनिल यादव, रोहित नंदन, एडीओ पंचायत मनोज गुप्ता, अशोक पाल, ग्राम पंचायत अधिकारी गौरव यादव, अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed