{"_id":"62acc16b5986f5233634c334","slug":"work-started-for-rejuvenation-of-lohia-park-mainpuri-news-agr537152592","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया पार्क के कायाकल्प के लिए शुरू हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया पार्क के कायाकल्प के लिए शुरू हुआ काम
विज्ञापन
लोहिया पार्क की सफाई कराते डीएचओ अनूप कुमार चतुर्वेदी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के जेल चौराहा स्थित लोहिया पार्क को संवारने के लिए काम शुरू हो गया है। महीनों से जमा कूड़े को हटाने के साथ ही पौधों की कटिंग व अन्य काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही आनेजाने वालों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। शुक्रवार को जिला उद्यान अधिकारी ने कराए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया और निर्देश भी दिए।
लोहिया पार्क शहर का मुख्य पार्क है। बड़े क्षेत्र में बसे इस पार्क में सुबह और शाम लोग टहलने, योग करने और बच्चे खेलने के लिए आते हैं। लेकिन लंबे समय से कोई विशेष कार्य न होने के कारण पार्क बदहाल होने लगा था। इसके चलते जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने पार्क में कमियों को दूर कराते हुए पार्क को संवारने के आदेश दिए थे। इसी के तहत जिला उद्यान अधिकारी अनूप कुमार चतुर्वेदी के निर्देशन में काम शुरू कराया गया।
सह उद्यान निरीक्षक रितु के नेतृत्व में लोहिया पार्क की सफाई का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को कई महीनों से जमा कूड़ा करकट हटाने के साथ ही पौधों की कटिंग कराई गई। इसके साथ ही सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर आदि शुरू कराए गए।
विज्ञापन
वहीं प्रवेश द्वारा और निकासी द्वार पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। इससे आनेजाने वालों की निगरानी की जा सकेगी। शुक्रवार को जिला उद्यान अधिकारी अनूप कुमार चतुर्वेदी ने पार्क का निरीक्षण कर कार्य को देखा। उन्होंने जल्द सफाई कार्य पूरा कराने और खाली पड़े क्षेत्रों में पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओपन जिम में भी उपकरणों को देखा। इस दौरान उन्होंने पार्क में आए लोगों को बोतल, खाने के पैकेट, रैपर आदि इधर-उधर न फेंकने की सलाह भी दी। इस दौरान सह उद्यान निरीक्षक रित, रामबाबू यादव, माधव मिश्रा मौजूद रहे।
लाइटें व अन्य कार्यों के लिए तैयार कराया जाएगा प्रस्ताव
लोहिया पार्क में प्रकाश के लिए लगाई गईं कुछ लाइटें खराब हो गई हैं तो वहीं कई लाइटें बंदरों ने तोड़ दी है। इससे पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं हो पाती है। इस पर जिला उद्यान अधिकारी ने हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही।
लोगों से सहयोग के लिए की अपील
जिला उद्यान अधिकारी अनूप कुमार चतुर्वेदी ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि पार्क में घूमने के लिए आने वाले लोग गंदगी फैलाने के साथ ही पौधों व अन्य चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे पार्क की स्थित बिगड़ जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पार्क उनका है और वे उसे साफ रखने में मदद करें। बिना जन सहयोग के पार्क को साफ रखना संभव नहीं है।